Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceFederal Reserve Meeting: अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी...

Federal Reserve Meeting: अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ाई, सोने, चांदी के भाव में तेजी

Fed Rate Hike | Fed Meeting Update | Federal Reserve Interest Rate Meet | फेडरल रिजर्व ब्याज दर: फेडरल रिजर्व ने 22 मार्च 2023 की बैठक में ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। इसके बाद अमेरिका में ब्याज दरें बढ़कर 4.75 फीसदी से 5 फीसदी हो गई। अमेरिका में ब्याज दरें अब 2007 के बाद सबसे ज्यादा हो चुकी है। फेडरल रिजर्व की 2 दिन की बैठक 21 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। फेडरल रिजर्व के इस कदम के बाद सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई।

फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि इस साल बस अब एक ही बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। मार्च 2022 के बाद से ये नौंवी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है। फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को लेकर रूख नरम पड़ा है। फेड के नरम रूख का असर सोने, चांदी के भाव पर पड़ा। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आगे ज्यादा बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिलने से सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव रात 11:50 बजे 18 डॉलर की तेजी के साथ 1959 डॉलर और चांदी का भाव 22.85 डॉलर पर चल रहा है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

फेडरल रिजर्व के इस कदम से साफ हो गया है कि फेड ग्रोथ के बदले महंगाई को नियंत्रित करने पर जोर दे रहा है। अमेरिका में सिलीकॉन वैली बैंक डूबने के बाद से लगातार बैंकिंग संकट चल रहा है। इस कारण से फेड का ये कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है। फेडरल रिजर्व ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका में बैंकिंग सिस्टम बहुत ही मजबूत है। बाजार को भी पहले से अनुमान था कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों पर उसी हिसाब से फैसला लिया है।

फेडरल रिजर्व ने अमेरिका में महंगाई दर को लंबे समय में 2 फीसदी पर लाने का लक्ष्य रखा है। फेडरल रिजर्व ने अपने बयान में कहा है कि वो लगातार अमेरिका में आ रहे आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।

फेडरल रिजर्व ने कहा है कि अमेरिका में हाल के घटनाक्रम से अमेरिका के लोगों और कारोबार करने वालों के लिए कर्ज मिलने में मुश्किल आएगी। जिसका असर आर्थिक गतिविधी, नौकरियों और महंगाई पर पड़ेगा। इसका असर कब तक चलेगा ये कहना अनिश्चित है। कमेटी महंगाई के जोखिम को बहुत ही ध्यानपूर्वक देख रही है।

नोट: सोने, चांदी के भाव और न्यूज के लिए अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

भारत समेत पूरी दुनिया के बाजारों के नजर फेडरल रिजर्व के स्टेटमेंट पर थी। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने का असर ना सिर्फ सोने, चांदी के भाव पर पड़ता है बल्कि दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी असर डालता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular