Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 19 June: सोने, चांदी के भाव का आउटलुक, जानिए...

Gold Price Outlook 19 June: सोने, चांदी के भाव का आउटलुक, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook: सोने का भाव मंगलवार को एक बार फिर 1350 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चला गया। आज MCX, अंतरराष्ट्रीय स्तर और हाजिर बाजार में सोने का भाव कैसा रहेगा आगे जानिए।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव मंगलवार को 1354 डॉलर चला गया था। जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट किया कि उनकी चीन के शी के साथ अच्छी बातचीत हुई है वैसे ही सोने में गिरावट शुरू हो गई। फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला आज आएगा। इससे भी सोने के भाव पर बड़ा असर पड़ेगा।

इससे पहले अमेरिका और यूरोप के सेंट्रल बैंक की तरफ से दरों में कटौती के संकेत के कारण सोने के भाव तेजी आ गई थी। इस महीने जापान में अमेरिका और चीन की बैठक होने वाली है। जिसमें टैरिफ का मुद्दा उठेगा।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 33250 रुपए तक जा सकता है। उनके मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में रिकवरी से डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिल रहा है। फेडरल रिजर्व का एलान आज रात आएगा। फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बरकरार रख सकता है। उनके मुताबिक आज सोने में रैंज बाउंड ट्रेडिंग ही होगी।

एंजेल कमोडिटी में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक एशियाई शेयर बाजारों में तेजी है। उनके मुताबिक निवेशक आशा कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व यूरोपियन सेंट्रल बैंक से ब्याज दरें घटाने का संकेत लेगा।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने के भाव में उतार चढ़ाव रहने वाला है। इंडिया निवेश की रिपोर्ट के मुताबिक सोने को नीचे में 1342 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 1356 से 1364 तक जा सकता है। चांदी को नीचे में 14.84 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। चांदी ऊंचे में 15.15 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट में कहा गया है कि आज MCX पर सोने का भाव ऊंचे में 33216 और 33409 रुपए तक जा सकता है। वहीं नीचें में 32873 रुपए से 32723 रुपए तक जा सकता है। ऊंचे में चांदी 37493 रुपए तक जा सकती है। वहीं नीचे में चांदी को 37091 पर पहला सपोर्ट है। जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में भी सोने का भाव उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है।

बुधवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय स्पॉट भाव 1344 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 14.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। आज MCX पर सोना 33010 रुपए पर खुला। इसमें 14 रुपए की गिरावट है। वहीं चांदी 37285 रुपए प्रति किलो पर खुली। चांदी में 21 रुपए की गिरावट है।

MCX पर मंगलवार रात को सोने का भाव 33016 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 5 रुपए की गिरावट रही। वहीं चांदी का भाव 37308 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 216 रुपए की तेजी रही।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं हो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular