Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsNoida Gold Loot: नोएडा में हुई 1 किलो सोने की लूट का...

Noida Gold Loot: नोएडा में हुई 1 किलो सोने की लूट का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Gold Loot: नोएडा में 20 मई को एक बड़ी ज्वेलरी कंपनी के कर्मचारियों से 1 किलो सोना लूटा गया था। नोएडा पुलिस ने पूरा मामला सुलझा लिया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने मामले की गंभीरता समझते हुए 3 टीम गठित की थी।

फेस 2 थाना क्षेत्र में सुमित गुप्ता की गहने डिजाइन करने वाली कंपनी दिव्या क्रिएशन है। इस कंपनी का ड्रायवर और प्रोडक्शन मैनेजर 20 मई को कार से 1 किलो सोना लेकर निकले थे। इन लोगों को सेक्टर 82 के पास अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर सोना लूट लिया।

पुलिस के मुताबिक घटना का मास्टरमाइंट विकास ज्वेलरी कंपनी के पास ही विक्टोरा कंपनी एसईजेड में काम करता है। यहां गेट नंबर 1 एसईजेड से बाहर जाने वाले प्रोडक्ट की इंट्री होती है। यहीं से उसको सोने के बारे में पता चला।

उसने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। इस मामले में एक ज्वेलर अश्विनी को भी गिरफ्तार किया गया है। अश्विनी और विकास दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हुए हैं। इस पर आरोप है कि उसने लूट का सोना खरीदा। पुलिस ने इन लोगों से घटना में उपयोग की गई पल्सर मोटरसाइकल भी बरामद कर ली।

ये लोग लूट से मिले सोने को बेचने के बाद रुपयों का बंटवारा कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 400 ग्राम सोना और 30 लाख रुपए नगद मिले हैं। इसके अलावा कुछ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

Noida Gold Loot

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें goldkabhav@gmail.com पर लिखें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular