Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling: स्टूडेंट बन ले जा रहा था तस्करी का 17 किलो...

Gold Smuggling: स्टूडेंट बन ले जा रहा था तस्करी का 17 किलो सोना, DRI ने पकड़ा

Gold Smuggling May 2019: सोने की तस्करी की 4 बड़ी घटनाएं पिछले 15 दिनों में सामने आई हैं। इसमें 13.5 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया है। इसमें से 7 करोड़ से ज्यादा का सोना तो सिर्फ दिल्ली से पकड़ा गया है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर 17 मई को 3 मामलों में तस्करी का 6 किलो सोना जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। दुबई से आ रहे 3 लोगों से सोना जब्त किया गया। वहीं इसी तरह कोलंबो से आ रहे करीब 19 लोगों को सोने की तस्करी में गिरफ्तार किया गया। इन सभी के पास से 6 किलो सोना मिला।

बंगाल में उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में एक स्टूडेंट जैसे दिखने वाले लड़के को डीआरआई वालों ने रोका। उससे पूछताछ की गई। उसने पूछताछ में मान लिया कि वो सोने के बिस्कुट ले जा रहा था। इसके पास से 5.77 करोड़ रुपए के 17.6 किलो के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। ये तस्करी का सोना (Gold Smuggling) बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा था।

दिल्ली के एयरपोर्ट पर 1 ही दिन में 5.5 करोड़ रुपए का सोना जब्त हुआ। ये घटना 21 मई की है। इसके साथ ही विदेशी मुद्राएं भी जब्त की गई। सोमवार को हांगकांग से एक जापानी व्यक्ति दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके पास से सोने के बेलन आकार के 4 टुकड़े और सोने की 8 छड़ें मिली। इनका वजन 7 किलो था। इसकी कीमत 2.2 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा 3 भारतीयों को सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के एक दूसरे मामले में पकड़ा गया। ये हांगकांग की उड़ान पर जा रहे थे। इनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा मिली। इनकी कीमत करीब 2.3 करोड़ हैं। इसके अलावा 3 किलो सोने की अलग से जब्ती की गई।

सीमा शुल्क के अधिकारियों नें 17 मई को किर्गिस्तान की एक महिला को नई दिल्ली के एयरपोर्ट से पकड़ा। ये महिला सोने और सिगरेट की तस्करी कर रही थी। इसका कुल मूल्य 27 लाख रुपए आंका गया है। महिला के पास से 803 ग्राम क सोने की 4 चेन बरामद की गई। इसके अलावा डेविडॉफ ब्रांड की सिगरेट भी पकड़ी गई। इन सबकी कीमत 26.73 लाख रुपए है।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें goldkabhav@gmail.com पर लिखें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular