Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोना भाव आज 2019, MCX Silver Target: आज MCX पर सोने, चांदी...

सोना भाव आज 2019, MCX Silver Target: आज MCX पर सोने, चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की संभावना, जानिए एक्सपर्ट की राय

सोना भाव आज 2019, MCX Silver Target: सोने और चांदी में कल उतार-चढ़ाव रहा। जानिए आज 27 सितंबर 2019, शुक्रवार को MCX पर सोने और चांदी का रेट कैसे ट्रेड करेगा।

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1505 डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों में सोने के भाव में 0.5 फीसदी की तेजी देखी गई। डॉलर के मुकाबले यूरो 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया।

यूरोप की इकोनॉमी में सुस्ती दिखाई दे रही है। इस कारण से सोने और चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। हालांकि डॉलर इंडेक्स में मजबूती से तेजी पर ब्रेक लग गया। आगे वीकेंड और इंटरनेशनल मार्केट से न्यूज फ्लो को देखना होगा।

ट्रम्प के महाभियोग की खबरों के कारण सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1494 से 1515 डॉलर की रैंज में ट्रेड करेगा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

उन्होंने कहा कि MCX पर सोना 37500 से 38050 की रैंज में रहेगा। जैन के मुताबिक चांदी को क्लोजिंग के आधार पर 45800 पर मजबूत सपोर्ट है। ये लेवल होल्ड करेगा। जैन के मुताबिक आज चांदी के लिए 45800 से 46700 की रैंज रहेगा।

अगर भाव 45800 रुपए के नीचे गया तो और गिरावट आकर 45500 का लेवल भी टेस्ट कर सकता है। चांदी में तेजी तभी आएगी जब भाव 46700 रुपए के ऊपर जाएगा अगर गया तो फिर 47100 रुपए का लेवल देखने को मिल सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक अक्टूबर में सोने के भाव में गिरावट की आशंका है। उनके मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच डील हुई तो इससे जोखिम घटेगा। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स 100 का मार्क जल्द ही क्रॉस करेगा। त्रिवेदी ने अक्टूबर में सोने के लिए 36000 और चांदी के लिए 44500 रुपए का लेवल दिया है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट यहां जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए37500 रुपए का स्टॉप लॉस और 38000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 46200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45800 रुपए का स्टॉपलॉस और 47000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने शुक्रवार के लिए सोने का अक्टूबर वायदा 37600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 37400 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 37900 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

केडिया ने चांदी का दिसंबर वायदा 46100रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 45800 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46600 रुपए तक जा सकता है।

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1505 डॉलर और चांदी का भाव 17.83 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 207 रुपए की तेजी के साथ 37809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 469 रुपए की गिरावट के साथ 46316 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular