Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Target: क्या आज फिर सोने, चांदी का रेट गिरेगा, जवाब...

MCX Gold Target: क्या आज फिर सोने, चांदी का रेट गिरेगा, जवाब एक्सपर्ट से जानिए

सोने का भाव आज का 2019, MCX Gold Target:सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। MCX और इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने के रेट (Gold Rate) में गुरूवार को उतार-चढ़ाव रहा। आज भी सोने और चांदी के रेट (Gold Silver Rate) में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। यहां जानिए आज 13 सितंबर 2019, शुक्रवार को भाव कहा तक जा सकते हैं।

यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने राहत पैकेज का एलान किया है। 1 नवंबर से ईसीबी (ECB) हर महीने 20 अरब यूरो का राहत पैकेज देगा। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती कर निगेटिव 0.5 फीसदी कर दिया है।

इस कारण से डॉलर के मुकाबले यूरो में तेजी आ गई। पर जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया कि वो ईरान से प्रतिबंध हटा सकते हैं वैसे रुपया 1 फीसदी मजबूत हो गया। दूसरी तरफ क्रूड ऑयल के भाव में करेक्शन आ गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold Rate) के भाव 1500 डॉलर के नीचे पहुंच गया। MCX पर गोल्ड ने 37800 रुपए का सपोर्ट तोड़ दिया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन ने कहा कि सोने के भाव पर अभी दबाव रहेगा।

अगर MCX पर सोने का भाव 37900 रुपए तक जाता है तो इंट्राडे में बेचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 37600 से 37500 रुपए का लक्ष्य है। जैन ने कहा कि इसके लिए 38080 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ज्वेलरी सेक्टर में 55 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

जैन ने कहा कि चांदी के भाव ने भी 47000 रुपए का लेवल तोड़ दिया। अगर भाव 47300-47400 रुपए तक आता है तो बेचने की सलाह है। इसके लिए 47800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। वहीं 46800-46500 रुपए तक भाव नीचे में आ सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने को 37900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38100 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 37600 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का वायदा 47300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 47700 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 46600 रुपए का लेवल छू सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज MCX और इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव की चाल को देखकर सोने और खासकर चांदी के भाव में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1497 डॉलर और चांदी का भाव 18 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 240 रुपए की गिरावट के साथ 37734 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 444 रुपए की गिरावट के साथ 47056 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular