Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price On MCX: आज सोने, चांदी का रेट तेज रहेगा या...

Gold Price On MCX: आज सोने, चांदी का रेट तेज रहेगा या मंदा, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price On Mcx: अब सोने और चांदी का भाव (Gold Silver Price) एक रैंज में कंसोलिडेट कर रहा है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की पॉलिसी के मिनट्स जारी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि फेडरल रिजर्व और ज्यादा कटौती को लेकर अक्रामक नहीं है।

आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) कैसा रहेगा आगे जानिए। फेड के मिनट्स के बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी आ गई। ग्लोबल ग्रोथ की चिंता, वैश्विक बाजारों के शेयर बाजारों में गिरावट और रुपए की कमजोरी से सोने, चांदी के भाव (Silver Price) के लिए सकारात्मक है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक दोनों ही कीमती धातुएं अब अगले कदम से पहले कंसोलिडेट होंगी। कंसोलिडेट का अर्थ है तेजी या मंदी में जाने से पहले भाव एक रैंज में ही फिलहाल रहेंगे।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

मनोज जैन के मुताबिक गिरावट आने पर सोने, चांदी में अभी भी खरीद का मौका है। जैन के मुताबिक MCX पर सोना (Gold On MCX) 37800 रुपए पर खरीदना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 37600 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन के मुताबिक आज सोना 38100 का लेवल छू सकता है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

वहीं चांदी को MCX (Silver On MCX) पर उन्होंने 43600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 43300 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 44100 रुपए तक ऊपर में जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 38300 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 43400 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 44400 रुपए का लेवल छू सकता है।

दिल्ली में सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भाव यहां देखें

गुरुवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1503 डॉलर और चांदी का भाव 17.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार को MCX पर सोने का भाव 4 रुपए गिरकर 38000 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 116 रुपए गिरकर 43825 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular