Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling: सोने की तस्करी की 7 बड़ी घटनाएं, 14.5 करोड़ का...

Gold Smuggling: सोने की तस्करी की 7 बड़ी घटनाएं, 14.5 करोड़ का 44 किलो सोना जब्त

नई दिल्ली: सोने की तस्करी करने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। ये लोग फिर भी कस्टम के अधिकारियों से नहीं बच पा रहे हैं। फरवरी में कई हवाईअड्डों पर तस्करी की 7 बड़ी घटनाओं में अधिकारियों ने करीब 14.5 करोड़ रुपए का करीब 44 किलो सोना पकड़ा है। ये सोना दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गोवा और भुवनेश्वर जैसी जगहों से पकड़ा गया है।

पकड़े गए लोगों में किसी ने जूते में तो किसी ने सीट के नीचे सोना छिपा रखा था। एक व्यक्ति तो अपनी चप्पल में ही 2 किलो सोना छिपाकर तस्करी कर रहा था। एक अन्य मामले में एक महिला आराम से अपने पैंट की जेब में सोना छिपाकर ले जा रही थी। यहां पढ़िए कहां से कितना सोना जब्त हुआ। ये सभी घटनाएं सिर्फ फरवरी के महीने की ही हैं।

कोलकाता में 6.73 करोड़ का 20 किलो सोना पकड़ा

पश्चिम बंगाल में राजस्व खुफिया निदेशालय ने म्यामांर से लाया गया तस्करी का सोना पकड़ा। इसके तहत अधिकारियों ने 6.73 करोड़ रुपए का 20 किलो सोना जब्त कर लिया। ये घटना 6 फरवरी की है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन दोनों के पास कोलकाता के हावड़ा में 1 फ्लैट में तलाशी लेने पर सोने के 120 बिस्कुट मिले। इनको चप्पलों, बैग और गद्दे में छुपाया गया था।

चेन्नई में 6.24 करोड़ रुपए का 17.9 किलो सोना पकड़ा

चेन्नई में राजस्व सतर्कता निदेशालय ने 6.24 करोड़ रुपए का 17.9 किलो सोना जब्त किया है। ये घटना 22 फरवरी की है। ये सोना विदेश से तस्करी कर लाया जा रहा था। इस मामलें में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन लोगों ने ये सोना गैजेट में छुपाकर लाया जा रहा था। इसके साथ आईफोन, स्मार्टवॉच, यूएसबी चिप्त, स्टोरेज डिवाइस, कैमरे के लैंस भी जब्त किए गए। इन लोगों को पास 33 लाख रुपए भी जब्त किए गए।

1.97 करोड़ का सोना जब्त

इसके अलावा एयरपोर्ट से सीट के नीचे छुपाकर लाया गया 1.97 करोड़ का सोना चेन्नई में राजस्व सतर्कता निदेशालय ने पकड़ा। बयान के मुताबिक एक अन्य घटना में त्रिरूचिरापल्ली हवाई अड्डे पर मलेशिया से तस्करी करके लाया जा रहा 37.41 लाख रुपए का 1.13 किलो सोना जब्त किया गया।

दिल्ली हवाई अड्डे पर 1.6 किलो सोना जब्त

सीमा शुल्क के ऑफिसरों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर तस्करी का सोना पकड़ा। इस मामले में 3 अफगान नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। ये दुबई से तस्करी का सोना ला रहे थे। इनकी जांच में 13 सोने के बिस्कुट और 1 सोने की छड़ जब्त की गई। इसका वजन 1.6 किलो था। इसकी बाजार में कीमत 54.49 लाख रुपए है। ये घटना 22 फरवरी की है।

भुवनेश्वर में 10 लाख रुपए का सोना पकड़ा

सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया ईकाई ने 22 फरवरी को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 283 ग्राम सोना पकड़ा। इसकी कीमत 10 लाख रुपए है। पकड़ा गया यात्री बैंकांक से कोलकाता जाने वाले विमान में सवार था। यात्री को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया।

गोवा हवाई अड्डे से 18 लाख रुपए का सोना जब्त

गोवा हवाई अड्डे से 11 फरवरी को कस्टम के अधिकारियों ने 18 लाख रुपए का सोने का पेस्ट पकड़ा। इस मामले में एक महिला शामिल थी। ये एक विदेशी महिला थी जिसने अपनी पैंट की जेब में ये सोना छिपाकर रखा था। महिला विमान में दुबई से डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आई थी। इसके पास से 590 ग्राम सेमी सॉलिड सोना जब्त किया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तस्करी

कस्टम के अधिकारियों ने 1 फरवरी को दिल्ली हवाईअड्डे से 66 लाख रुपए का सोना जब्त किया। इस सोने को तस्करी के जरिए लाया गया था। 38 साल के आरोपी के पास 1-1 किलो की 2 सोने की छड़ें जब्त की गई। यात्री ने अपने जूतों में सोना छिपाकर रखा था। ये व्यक्ति हांगकांग से आ रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular