Thursday, June 25, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: सोना इंदौर सर्राफा में सस्ता, दिल्ली में ये रहा हाल

Gold Price: सोना इंदौर सर्राफा में सस्ता, दिल्ली में ये रहा हाल

नई दिल्ली: इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को गिर गया। वहीं चांदी के भाव में तेजी रही। 25 फरवरी को इंदौर में सोने का रेट 45 रुपए गिरकर 34330 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 75 रुपए की तेजी के साथ 41225 रुपए किलो हो गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव स्थिर रहा। वहीं चांदी का भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 41,600 रुपए प्रति किलो हो गया। दिल्ली में चांदी के सिक्कों के भाव में भी 1 हजार रुपए की गिरावट आई। सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और बिकवाल 83 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा पर आ गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,600 रुपए पर स्थिर रहा।

मुंबई में आज सोने का भाव 33,330 रुपए रहा। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम सोना 31,870 रुपए में बिका। मुंबई में चांदी का भाव 40,315 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 43,700 रुपए प्रति किलो रहा।

वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में तेजी रही। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1330 डॉलर के आसपास और चांदी का भाव 16 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। जयपुर और जोधपुर में सोने का रेट 34150 रुपए और चांदी का भाव 41500 रुपए प्रति किलो रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular