Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: FOMC बैठक के नतीजों के बाद आज MCX और...

Gold Price Today: FOMC बैठक के नतीजों के बाद आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय, 30 अप्रैल 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 30 अप्रैल, गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,49,401 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 351 रूपए यानी (0.24%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,34,228 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,028 रूपए यानी (0.44%) की बढ़त को दर्शाता है।

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 10.60 डॉलर यानी करीब 0.23% की बढ़त के साथ 4,572.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 0.601 डॉलर (0.84%) बढ़कर 72.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of the Day)
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

  • 04:30 PM | यूके – BoE Interest Rate Decision
  • 05:45 PM | यूरो एरिया – ECB Interest Rate Decision
  • 06:00 PM | अमेरिका – Core PCE Price Index (MoM, March)
  • 06:00 PM | अमेरिका – GDP Growth Rate (QoQ, Advance Q1)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Initial Jobless Claims
  • 06:00 PM | अमेरिका – PCE Price Index (MoM, March)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोना और चांदी में गिरावट जारी रही, लेकिन FOMC बैठक के नतीजों के बाद ये दिन के निचले स्तर से थोड़ा संभल गए। मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण तेजी सीमित रही। रुझान फिलहाल अस्थिर बना हुआ है।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर 1.02% गिरकर 4,561.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर 1.28% गिरकर 72.28 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में भी कमजोरी रही। गोल्ड जून फ्यूचर 0.65% गिरकर 1,49,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और सिल्वर जुलाई फ्यूचर 1.86% गिरकर 2,38,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

उच्च उतार-चढ़ाव के बीच सोना और चांदी में गिरावट जारी रही, लेकिन FOMC बैठक के नतीजों के बाद निचले स्तर से रिकवरी भी देखने को मिली। अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें 3.75% पर स्थिर रखीं और फिलहाल दरें बढ़ाने का संकेत नहीं दिया।

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे ऊर्जा कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं और महंगाई बढ़ रही है। वहीं, डॉलर इंडेक्स और अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोना-चांदी पर दबाव बना रही है।

हालांकि, ब्याज दरें बढ़ने का डर कम हुआ है और इस साल दरों में कटौती की संभावना से निचले स्तर पर सोना-चांदी को समर्थन मिल सकता है। दोनों धातुओं में अभी काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस हफ्ते चांदी 68 डॉलर और सोना 4,470 डॉलर के आसपास सपोर्ट बनाए रख सकते हैं।

कुल मिलाकर, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण इस हफ्ते सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहने की उम्मीद है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,522 डॉलर – 4,470 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,600 डॉलर – 4,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 70.00 डॉलर – 68.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 74.40 डॉलर – 76.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,48,400 रुपए – 1,47,700 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,49,800 रुपए – 1,50,500 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,35,500 रुपए – 2,33,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,41,000 रुपए – 2,44,400 रुपए

अजय केडिया की सोने, चांदी पर राय

  • सोना: 4572.90 डॉलर (+0.25%) — स्थिर रुख
  • चांदी: 72.65 डॉलर (+0.93%) — दिन के ऊपरी स्तर के पास, सोने से बेहतर प्रदर्शन

बाजार का मूड फिलहाल कमजोर (Risk-off) बना हुआ है। मजबूत डॉलर और फेड के सख्त रुख के कारण कमोडिटी बाजार पर दबाव देखा जा रहा है।

USD/INR 95.02 (+0.44%) पर पहुंच गया है, जिससे रुपये में कमजोरी दिख रही है। यह गिरावट मजबूत डॉलर और आयातकों की मांग के कारण आई है।

टॉप कमोडिटी अपडेट

  • सोना प्रमुख सपोर्ट स्तर से नीचे आया, क्योंकि युद्धविराम की उम्मीद से सुरक्षित निवेश की मांग थोड़ी कम हुई।
  • कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, क्योंकि यूएई ने 1 मई 2026 से ओपेक छोड़ने का ऐलान किया है।
  • चांदी को कुछ सपोर्ट मिल रहा है, क्योंकि औद्योगिक मांग बनी हुई है, भले ही बाजार का रुख कमजोर हो।

सोने-चांदी का भाव, FAQ

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त क्यों आई?
फेड द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने और दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार को सपोर्ट मिला। इससे सोना-चांदी में निचले स्तर से रिकवरी आई, हालांकि तेजी सीमित रही।

2. क्या अभी सोना-चांदी में निवेश करना सही है?
फिलहाल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है। निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए स्थिरता का इंतजार करना चाहिए और सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तरों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए।

3. डॉलर इंडेक्स का सोना-चांदी पर क्या असर पड़ता है?
मजबूत डॉलर इंडेक्स आमतौर पर सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव डालता है, क्योंकि इससे इन धातुओं की मांग कम हो सकती है और कीमतों में तेजी सीमित रहती है।

4. कच्चे तेल की कीमतें क्यों महत्वपूर्ण हैं?
तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई को बढ़ाती हैं, जिससे सोना एक सुरक्षित निवेश के रूप में आकर्षक बन सकता है। लेकिन इससे आर्थिक दबाव भी बढ़ता है, जो बाजार में अस्थिरता लाता है।

5. इस हफ्ते सोना-चांदी का रुख कैसा रह सकता है?
डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और वैश्विक तनाव के कारण इस हफ्ते सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular