Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोना आज दिल्ली में सस्ता हुआ, जानिए आज सर्राफा...

Gold Price Today: सोना आज दिल्ली में सस्ता हुआ, जानिए आज सर्राफा में भाव

नई दिल्ली: आज सोना सस्ता हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव घट गया। हालांकि इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 210 रुपए घटकर 34,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 165 रुपए की तेजी के साथ 34,725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 33725 रुपए रहा। वहीं चेन्नई में सोना 32,260 रुपए में बिका।

चांदी के भाव में आज इंदौर और दिल्ली दोनों जगह अच्छी तेजी आ गई। दिल्ली में चांदी का भाव 450 रुपए की तेजी के साथ 41,800 रुपए प्रति किलो हो गया। वहीं इंदौर सर्राफा में चांदी का भाव 300 रुपए की तेजी के साथ 41475 रुपए प्रति किलो हो गई।

मुंबई में 1 किलो चांदी 40,630 रुपए और चेन्नई में 44,100 रुपए में बिकी। अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में तेजी रही। भारत में सोने के भाव अंतराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होते हैं।

8 ग्राम सोने की गिन्नी का भाव 26,400 रुपए रहा। चांदी के सिक्कों के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं आया। चांदी सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और बिकवाल 83 हजार रुपए रहा। इंदौर में चांदी का सिक्का 625 रुपए में बिका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular