Friday, June 26, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: आज सोने के भाव में तेजी आई, जानिए इंदौर और...

Gold Price: आज सोने के भाव में तेजी आई, जानिए इंदौर और दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

नई दिल्ली: सोने के भाव में मंगलवार को पूरे देश के सर्राफा बाजारों में तेजी रही। इंदौर और दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के रेट में अच्छी तेजी आई। इंदौर के सर्राफा बाजार में सोमवार के मुकाबले सोने का भाव 110 रुपए तेज होकर 34,560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

वहीं चांदी का भाव 150 रुपए किलो की तेजी के साथ 41,175 रुपए प्रति किलो हो गया। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का का रेट मंगलवार को 230 रुपए बढ़कर 34,680 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का भाव भी 100 रुपए तेज होकर 41,350 रुपए प्रति किलो हो गया।

दिल्ली के बाजार में 22 कैरेट वाला 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 230 रुपए तेज होकर 34530 रुपए पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाली सोने के गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी सिक्कों के भाव में 1 हजार रुपए की तेजी आ गई।

आज सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और बिकवाल 83 हजार रुपए रहा। मुंबई में सोने का भाव 33,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका। वहीं चेन्नई में सोने का रेट 32,110 रुपए रहा। इसी तरह मुंबई में चांदी का भाव 40,260 रुपए हो गया।

वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 43600 रुपए प्रति किलो हो गया। सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। जानकारों के मुताबिक चीन और अमेरिका के बीच तनाव के कारण और रुपए की कमजोरी के चलते सोने के भाव में मजबूती आएगी। हालांकि भाव ज्यादा होने के कारण ग्राहक बाजार में खरीदारी नहीं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular