Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Bhav: सोने का भाव इंदौर में सस्ता हुआ, यहां जानिए सर्राफा...

Gold Bhav: सोने का भाव इंदौर में सस्ता हुआ, यहां जानिए सर्राफा का रेट

इंदौर: इंदौर के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई। दूसरी तरफ चांदी के भाव में बढ़त आई। सोने के शुक्रवार के मुकाबले 30 रुपए गिरकर 40,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 225 रुपए तेज होकर 40850 रुपए हो गया। चांदी सिक्का के भाव में कोई बदलाव नहीं आया। चांदी सिक्के का भाव 625 रुपए प्रति नग रहा।

इस वित्त वर्ष के शुरू के 10 महीन में भारत ने सोने का आयात 5 फीसदी कम किया। अप्रैल से जनवरी के बीच सोने का आयात 5 फीसदी की गिरावट के साथ 26.93 अरब डॉलर हो गया। सोने का आयात कम होने से देश को फायदा होगा। इससे सरकार के चालू खाते के घाटे में कमी आएगी।

जानकारों के मुताबिक सोने के भाव में कमी के कारण आयात में कमी आ रही है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में आयात में गिरावट आई। वहीं जनवरी में आयात 38.16 फीसदी बढ़ गया था। भारत पूरी दुनिया में सोने का सबसे ज्यादा आयात करता है। भारत में सोने के गहनों की बड़ी मांग रहती है।

इसके अलावा इस वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में रत्न और आभूषणों का निर्यात भी 4 परसेंट गिर गया। साल 2017-18 में सोने का आयात 955.16 टन रहा। यही साल 2016-17 में भारत ने विदेश से 780.14 टन सोना मंगाया। आज रविवार होने के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बाजार बंद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular