Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 2 मई सोमवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 2 मई सोमवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में तेजी है। आज 2 मई 2022 सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन और इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

इस हफ्ते 3 मई 2022 को फेडरल रिजर्व की अमेरिका में बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक का नतीजा 4 मई की रात को जारी होगा। फेडरल रिजर्व के कई सदस्य पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ेंगी। कई एक्सपर्ट ब्याज दरें 0.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। कुछ को लगता है कि महंगाई को देखते हुए बढ़ोतरी 0.75 फीसदी तक भी हो सकती है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस हफ्ते सोने का भाव 1855 डॉलर का लेवल निचले स्तर पर होल्ड करेगा। चांदी का भाव 22 डॉलर तक पहुंच सकता है। डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स में तेजी से ग्लोबल कमोडिटीज के भाव नीचे पहुंच गए। इंटरनेशनल मार्केट में आज सोना 18 डॉलर से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 2 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50900 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65700 रुपए/प्रति किलो (1100 रुपए सस्ता)

कासगंज में सोने का भाव 52900 रुपए और चांदी का भाव 65100 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम (600 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50770
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47200
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44150
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40280
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41940
चांदी का भाव (Silver Price)-65000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए प्रति किलो सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-770 रुपए प्रति नग

लखनऊ में सोने का भाव लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन जारी करता है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 53800 रुपए, 22 कैरेट सोने का रेट 52300 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 47500 रुपए रहा। चांदी का भाव 66000 रुपए प्रति किलो रहा।

कॉमेक्स पर सोने का भाव 1890 डॉलर के लेवल पर है। चांदी का भाव भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक भारत में आज सोने, चांदी का भाव सस्ता होने की उम्मीद है। भाव में गिरावट रहेगी।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51550-51330 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51880-52050 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 64000-63550 रुपए और ऊपर में 64800-65100 रुपए तक जा सकता है।

आज COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1884-1872 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1908-1922 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 22.55-22.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 23.00-23.30 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 51800 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 52100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51100 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 64600 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 65100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 63500 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने सोने के वायदा को गिरावट आने पर 51550 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51180 रुपए का स्टॉप लास और 52050 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 63800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 63220 रुपए का स्टॉप लॉस और 65000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 30 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51400 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50500 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32700 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66800 रुपए/प्रति किलो (300 रुपए सस्ता)

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1891 डॉलर और चांदी का 22.70 डॉलर पर चल रहा है।

स्वर्णकार समाज की बेटियों ने नाम रोशन किया, स्मृति सोनी, प्रियंका वर्मा का सिविल जज में चयन

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular