Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeJewellers TalentSmriti Soni Civil Judge: स्वर्णकार समाज की बेटियों ने नाम रोशन किया,...

Smriti Soni Civil Judge: स्वर्णकार समाज की बेटियों ने नाम रोशन किया, स्मृति सोनी, प्रियंका वर्मा का सिविल जज में चयन, दिव्या सोनी इंस्पेक्टर

Smriti Soni Civil Judge: स्वर्णकार समाज की बेटियां देश में लगातार नाम रोशन कर रही हैं। सिविल जज परीक्षा पास कर स्वर्णकार समाज की 2 बेटियां स्मति सोनी और प्रियंका वर्मा सिविल जज बनने जा रही हैं। वहीं एक बेटी दिव्या सोनी आबकारी विभाग में एक्साइज इंस्पेक्टर बन रही है। यहां जानिए इन तीनों ने कैसे सफलता हासिल की।

स्वर्णकार समाज की बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ रही हैं। इनकी पढ़ाई का सबसे बड़ा फायदा ये हो रहा है कि ये कई प्रतियोगी परिक्षाओं में आगे निकल रही हैं। हाल ही में जौनपुर के राधेश्याम सोनी की बेटी शालू सोनी का सिविल सेवा में चयन हुआ था। शालू सोनी आईएएस बन गई हैं। इसके बाद अब देवरी की स्मृति सोनी सिविल जज बनने जा रही हैं। वहीं कुरुक्षेत्र की बेटी प्रियंका वर्मा अपने पहले ही प्रयास में सिविल जज परीक्षा में चयनित हो गई। इसी तरह श्रीडूंगरगढ, बीकानेर की बेटी दिव्या सोनी आबकारी विभाग में ट्रेनिंग खत्म कर इंसपेक्टर बनने जा रही हैं। सपना सोनी भी तहसीलदार की ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं।

Alert: अगर स्वर्णकार समाज में आपके परिवार, दोस्त या रिश्तेदार में किसी लड़के या लड़की ने कोई बड़ी उपलब्धी हासिल की है तो आप हमें 8448469588 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए जानकारी भेज सकते हैं। आप हमारे मोबाइल नंबर को अपने शहर के सराफा ग्रुप में भी जोड़ सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश के देवरी की बेटी स्मृति सोनी (राखी) की। स्मृति सोनी ने सिविल जज की परीक्षा पास की है। वो देवरी के अधिवक्ता जगदीश सोनी की बेटी हैं। सिविल जज की परीक्षा पास करने के बाद देवरी के विधायक हर्ष यादव ने उनके घर जाकर उनको और परिवार को बधाई दी।

Smriti Soni Civil Judge
स्मृति सोनी अपने परिवार के साथ (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

विधायक ने स्मृति को पगड़ी पहनाकर और शाल श्रीफल देकर बधाई दी। विधायक हर्ष यादव ने कहा कि ‘क्षेत्र की बेटी स्मृति सोनी ने अपने माता पिता, गुरुजनों व क्षेत्र, प्रदेश सहित समूचे बुन्देलखण्ड का नाम गौरान्वित किया है।’

देवरी विधायक हर्ष यादव सिविल जज परीक्षा में चयनित स्मृति सोनी का स्वागत करते हुए। (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

अब बात करते हैं कुरुक्षेत्र की रहने वाली प्रियंका वर्मा की। इन्होंने सिविल जज परीक्षा में 22 वीं रैंक हासिल की है। प्रियंका ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से 5 साल का एलएलबी कोर्स किया है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

साथ ही पहले ही प्रयास में उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास की। उनके पिता अशोक कुमार वर्मा हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक हैं और हरियाणा राज्या स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी हैं। उनकी माताजी सुषमा वर्मा विशेष पुलिस अधिकारी हैं प्रियंका के दादा आर्मी में थे। प्रियंका के पिता अभी भी अधिकतर साइकिल से चलते हैं।

प्रियंका वर्मा अपने परिवार के साथ। (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

वहीं रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सोनी की बेटी दिव्या सोनी का चयन आबकारी विभाग में हुआ था। राजेंद्र सोनी राजस्थान के श्री डूंगरगढ़, बीकानेर में रेलवे स्टेशन अधीक्षक हैं। दिव्या अभी राजस्थान पुलिस एकेडमी जयपुर से आबकारी विभाग पोस्ट की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं। 1 महीने में प्रियंका की ट्रेनिंग खत्म हो जाएगी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ की एक और बेटी सपना सोनी तहसीलदार के पद पर अजमेर में ट्रेनिंग ले रही हैं। उनकी ट्रेनिंग अगस्त में खत्म होगी उसके बाद वो तहसीलदार के पद पर ज्वाइन करेंगी।

नोट: ज्वेलर, सुनार की न्यूज और रोजाना सोने, चांदी के भाव अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमें 8448469588 पर शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

नोट: सभी फोटो सोशल मीडिया के साभार लिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular