Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 21 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव...

gold price today: 21 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने और चांदी के भाव (Gold, Silver Price)में आज कॉमेक्स, MCX और हाजिर बाजार में तेजी है। यहां जानिए आज 21 जुलाई 2020, मंगलवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

21 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 300 रुपए महंगा होकर 47600 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 50850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

18 कैरेट सोने का भाव (18 Carat gold rate) चंडीगढ़ में 39500 रुपए और 14 कैरेट का भाव (14 carat gold price) 31300 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 39700 रुपए रहा। चांदी का भाव 2300 रुपए महंगा 54200 रुपए रहा।

21 जुलाई 2020 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 100 रुपए महंगा होकर 51600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 50100 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 45600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

लखनऊ में आज चांदी का भाव 2200 रुपए महंगा होकर 56000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 48100 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 43600 रुपए है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 21 जुलाई 2020 को सुबह 49340 रुपए और शाम को 49220 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 47670 रुपए और शाम को 47540 रुपए रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 39470 रुपए और शाम को 39370 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 32810 रुपए और शाम को 32730 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

21 जुलाई 2020 को IBJA के जारी भाव
भाव———–खुला—————–बंद
सोना 999- 49343 रुपए————-49440
सोना 995 -49145रुपए————-49242
सोना 916- 45198 रुपए————-45287
सोना 750- 37007 रुपए————-37080
सोना 585-28866 रुपए————-28922
चांदी 999-54500 रुपए————-54850
नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

बड़े शहरों में 21 जुलाई 2020 का सोने, चांदी का भाव
शहर—————सोना——————चांदी
जलगांव———–51000—————–56000
बदायूं————-50525—————–54200
बाड़मेर———–50900 —————–56480
रतलाम———–50250—————–53450
कासगंज———-50700—————–54600
कपूरथला———50700—————–55800
मुंबई————–50200—————–54500
नाशिक———-50400——————-55200
अहमदाबाद—–50660——————-56100

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने के भाव को इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर 1792 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 1820 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 1830-1844 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। वहीं MCX पर भाव को 48770 रुपए पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर 49100 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 49300-49550 रुपए तक आ सकता है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

जैन के मुताबिक चांदी के भाव को $19.80 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव $20.20 डॉलर के ऊपर बना रहा तो फिर $20.44-20.70 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को 54100 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 54100 रुपए के ऊपर बना रहता है तो तेजी में रेट 54800-55500 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 48900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49100-49250 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 53600 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 53200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 54200-54500 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 74.85-75.7 तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 48800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49500 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। MCX पर सितंबर का वायदा 53800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 53250रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 54800 रुपए पर जा सकता है।

सोने, चांदी का भाव दिवाली 2020 तक कितना होगा, यहां जानिए

क्या चांदी का भाव अगले 2 साल में 1 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा

क्या अब सोने, चांदी का वजन और शुद्धता चेक करवाने की भी फीस लगेगी

21 जुलाई 2020 को इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर दोपहर 1.26 बजे सोने का भाव 1823.30 डॉलर और चांदी का 20.36 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 183 रुपए तेज होकर 49210 रुपए और चांदी का भाव 1332 रुपए तेज होकर 55337 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

सोने, चांदी का काम करने वाले दुकान पर रखें ये 15 सावधानी

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular