Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeGold PriceUS Trade Investigation: अमेरिका ने सेक्शन 301 के तहत 60 देशों के...

US Trade Investigation: अमेरिका ने सेक्शन 301 के तहत 60 देशों के खिलाफ शुरू की बड़ी कार्रवाई, भारत-चीन भी लिस्ट में शामिल

US Trade Investigation: अमेरिका ने व्यापारिक नियमों को सख्त करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, अमेरिका ने 60 अर्थव्यवस्थाओं (Economies) के खिलाफ नई जांच शुरू की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ये देश फोर्स्ड लेबर (Forced Labor) से बने सामान के इम्पोर्ट को रोकने में नाकाम रहे हैं। यह कार्रवाई 16 देशों के खिलाफ अनफेयर ट्रेड प्रक्टिसेज़ (Unfair Trade Practices) की जांच शुरू होने के ठीक एक दिन बाद की गई है।

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के ऑफिसियल बयान के अनुसार, यह नई जांच ट्रेड एक्ट 1974 की सेक्शन 301(b) के तहत की जा रही है। इस जांच के दायरे में भारत, चीन, यूरोपीय संघ (EU) और मैक्सिको जैसे प्रमुख कमर्शियल भागीदार शामिल हैं।

60 देशों की लिस्ट में कई बड़े सहयोगी शामिल (Major allies included in list of 60 countries)

अमेरिका द्वारा फोर्स्ड लेबर (Forced Labor) जांच के लिए जारी की गई 60 देशों और अर्थव्यवस्थाओं की सूची में उसके कई बड़े व्यापारिक साझेदार और सहयोगी भी शामिल हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ (EU), ब्रिटेन, इज़राइल, भारत, कतर और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा चीन और रूस का नाम भी इस सूची में मौजूद है।

इस लिस्ट में ताइवान का नाम भी शामिल है। ताइवान सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि वे श्रमिक अधिकारों में सुधार और Forced Labor को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ताइवान ने स्पष्ट किया कि वह मानवाधिकारों, रेसिलिएंट और सस्टेनेबल गवर्नेंस (Sustainable Governance) को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करेगा।

अमेरिका ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव का बयान (Statement from US Trade Representative)

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव (U.S. Trade Representative) के कार्यालय ने गुरुवार देर रात बताया कि उसने 60 अर्थव्यवस्थाओं (Economies) के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच शुरू कर दी है। यह जांच उन मामलों से जुड़ी है, जहां इन देशों पर Forced Labor के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप है।

अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव, जेमीसन ग्रीर ने एक बयान में कहा,

“इन जांचों का उद्देश्य ये पता लगाना है कि क्या विदेशी सरकारों ने Forced Labor से बने प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इन गलत प्रैक्टिसेज को खत्म करने में विफलता का अमेरिकी कामगारों और कारोबारों पर क्या असर पड़ रहा है।”

जांच के दायरे में शामिल अर्थव्यवस्थाएं (Economies under Scrutiny)

अमेरिका द्वारा शुरू की गई इस अनफेयर ट्रेड प्रक्टिसेज़ की जांच में दुनिया के कई शक्तिशाली देश और अमेरिका के व्यापारिक सहयोगी देश भी शामिल हैं।

USTR ने इन 16 देशों और अर्थव्यवस्थाओं की सरकारों के साथ कंसल्टेशन का अनुरोध किया है, इस लिस्ट में अमेरिका के कुछ सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार और सहयोगी देश भी हैं, जैसे:

  • चीन (China)
  • यूरोपीय संघ (European Union)
  • सिंगापुर (Singapore)
  • स्विट्जरलैंड (Switzerland)
  • नॉर्वे (Norway)
  • इंडोनेशिया (Indonesia)
  • मलेशिया (Malaysia)
  • कंबोडिया (Cambodia)
  • थाईलैंड (Thailand)
  • कोरिया (Korea)
  • वियतनाम (Vietnam)
  • ताइवान (Taiwan)
  • बांग्लादेश (Bangladesh)
  • मैक्सिको (Mexico)
  • जापान (Japan)
  • भारत (India)

क्या है सेक्शन 301 ? (What is Section 301 ?)

सेक्शन 301 (Section 301) अमेरिका के ट्रेड एक्ट 1974 (U.S. Trade Act of 1974) का एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। इसके तहत अमेरिकी सरकार उन देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, जिनकी व्यापार नीतियों को वह अनुचित, भेदभावपूर्ण या अमेरिकी कंपनियों के हितों के खिलाफ मानती है।

सेक्शन 301 के तहत सबसे पहले अमेरिका ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव ऑफिस संबंधित देश की व्यापार नीतियों की जांच करता है। अगर जांच में यह साबित होता है कि उस देश की नीतियां सही नहीं हैं, तो अमेरिका टैरिफ बढ़ाने, ट्रेड रेस्ट्रिक्शन लगाने या समझौते के लिए दबाव बनाने जैसे कदम उठा सकता है।

US Trade Investigation से जुड़े कुछ सवाल-जवाब, FAQ’s

1. अमेरिका ने 60 देशों के खिलाफ जांच क्यों शुरू की है?
अमेरिका ने यह जांच यह पता लगाने के लिए शुरू की है कि क्या ये देश फोर्स्ड लेबर से बने उत्पादों के आयात को रोकने में विफल रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि ऐसी प्रथाएं अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करती हैं।

2. यह जांच किस कानून के तहत की जा रही है?
यह जांच अमेरिका के ट्रेड एक्ट 1974 की सेक्शन 301(b) के तहत की जा रही है। इस प्रावधान के तहत अमेरिका उन देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है जिनकी व्यापार नीतियां अमेरिकी उद्योगों या कामगारों के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं।

3. किन प्रमुख देशों को इस जांच के दायरे में रखा गया है?
इस जांच में भारत, चीन, यूरोपीय संघ, मैक्सिको, जापान, बांग्लादेश, वियतनाम, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसे कई प्रमुख व्यापारिक साझेदार शामिल हैं।

4. अमेरिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
अमेरिका का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक व्यापार में फोर्स्ड लेबर जैसी प्रथाओं को रोका जाए और अमेरिकी कामगारों व कंपनियों के लिए निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया जाए।

5. सेक्शन 301 के तहत अमेरिका क्या कार्रवाई कर सकता है?
अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो अमेरिका संबंधित देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है, व्यापारिक प्रतिबंध लगा सकता है या उन देशों से बातचीत कर उनकी व्यापार नीतियों में बदलाव का दबाव बना सकता है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular