Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोना भाव आज 2019, MCX Gold Rate: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें...

सोना भाव आज 2019, MCX Gold Rate: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने के बाद भी सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत, जानिए क्यों

सोना भाव आज 2019, MCX Silver Rate: अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इसके बावजूद सोने और चांदी के भाव (Gold, Silver Rate) में गिरावट आ गई। आगे जानिए एक्सपर्ट के मुताबिक आज 19 सितंबर, 2019 गुरूवार को बाजार में भाव कैसे रह सकते हैं।

सोने का भाव (Gold Price) बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में स्थिर रहा। MCX पर हालांकि रुपए की मजबूती के कारण 0.5 फीसदी की गिरावट आ गई। सोना (Gold) अपने महत्वपूर्ण लेवल 37800 रुपए से नीचे चला गया है।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। आगे के ब्याज दरों में कटौती की जाए या नहीं इस पर सदस्यों के बीच मतभेद है। ब्याज दर घटाने पर हुई वोटिंग में 10 में से 7 सदस्यों ने 0.25 ब्याज दर घटाने के पक्ष में वोट दिया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

फेडरल रिजर्व के 10 अधिकारियों ने 2019 में आगे और ब्याज दर में कटौती नहीं होने का अनुमान लगाया है। इस कारण से सोने और चांदी के भाव में गिरावट शुरू हो गई। दरअसल 0.25 फीसदी ब्याज दर में कटौती बाजार ने पहले ही डिस्काउंट कर ली थी। बाजार को 2019 में आगे कटौती पर फेडरल रिजर्व से संकेत चाहिए था।

फेडरल रिजर्व के सदस्यों ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया इस कारण से बाजार में बिकवाली शुरू हो गई और भाव गिर गए। अब निवेशकों की आज जापान में बैंक ऑफ जापान की होने वाली बैठक पर नजर है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

इस कारण से स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1500 डॉलर के नीचे चला गया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबक सोने का भाव गिरकर 1484 से 1480 डॉलर तक आ सकता है। MCX पर भाव गिरकर 37500 रुपए से 37400 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकते हैं।

अब ऊपर में 38050 पर रेसिसटेंस है अगर ये लेवल आया तो ही सोने के रेट में तेजी आएगी। चांदी के भाव में भी बुधवार को 1 फीसदी की गिरावट आई। रेट नीचे में 46274 रुपए तक चले गए थे। फेडरल रिजर्व की मीटिंग के बाद चांदी के भाव नरम ही रहे। जैन के मुताबिक MCX पर भाव 46500 रुपए से 46200 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकता है।

अगर भाव 47100 रुपए के ऊपर गया तो ही चांदी में तेजी की संभावना बनती है। जैन के मुताबिक बाजार खुलते समय ट्रेडिंग सेशन के पहले हिस्से में भाव नरम रह सकते हैं। अगर रुपया और कमजोर हुआ तो निचले लेवल से सोने, चांदी के रेट को सपोर्ट मिल सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38000 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 37700 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी का दिसंबर वायदा 46700 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 46900 रुपए का स्टॉपलॉस और 46400 रुपए का लक्ष्य दिया है।

22 कैरेट गोल्ड के रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का वायदा 37950 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38100 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 37600 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 46800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46200 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने को 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37400 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 38100 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का वायदा 46300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 45800 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 47100 रुपए का लेवल छू सकता है।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1492 डॉलर और चांदी का भाव 17.65 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार को MCX पर सोने का भाव 161 रुपए गिरकर 37855 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 611 रुपए गिरकर 46750 रुपए पर पहुंच गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular