Wednesday, May 8, 2024
Google search engine
HomeJewellers TalentUPSC Result: सिविल सेवा में आयुषी सोनी और भूषण सोनी का चयन,...

UPSC Result: सिविल सेवा में आयुषी सोनी और भूषण सोनी का चयन, जानिए कहां से हैं ये दोनों

UPSC 2022, सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, UPSC Result: संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में पहले 4 स्थान पर सिर्फ लड़कियों ने बाजी मारी है। स्वर्णकार सोनी समाज से आयुषी सोनी और भूषण सोनी का चयन सिविल सेवा में हुआ है। दोनों को सभी से बधाई और शुभकामनाए मिल रही हैं। यूपीएससी की परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक हुई थी। इंटरव्यू के बाद अब नतीजे जारी हुए हैं।

आयुषी सोनी को सिविल सेवा में मिली 754 रैंक
उत्तरप्रदेश के गोला कस्बे की आयुषी सोनी का चयन सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है। उनको 754 रैंक मिली है। आयुषी शुरू से ही पढ़ाई में तेज है। उनको हाईस्कूल में 10 सीजीपीए में अंक मिले थे। वहीं इंटरमीडिएट में भी अच्छे अंक मिले। आयुषी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनके पिता का नाम राकेश कुमार सोनी है। आयुषी सोनी क चयन होने पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आयुषी के पिता का सम्मान किया।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

भूषण सोनी, झाबुआ जिले से पहली बार सिविल सेवा में चयन
भूषण सोनी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के हैं। उनकी सिविल सेवा में 912वीं रैंक लगी है। भूषण के पिता सुधीर सोनी जनजातीय कार्य विभाग में अकाउंटेंट हैं और मां चेतना सोनी शिक्षक है। छोटी बहन निमिषा एमपी पीएससी की तैयारी कर रही है। तैयारी के दौरान भूषण रोज 5 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका एक सब्जेक्ट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था। उन्होंने झाबुआ में रहकर ही पढ़ाई की है। भूषण झाबुआ जिले से सिविल सेवा में चयन होने वाले पहले युवा हैं। भूषण सोनी पहले से ही MP PSC की तैयारी कर रहे थे। इसके रिजल्ट में देरी के कारण उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी और चयन हो गया।

शिक्षक संजीव दुबे और बड़े पिता ओमप्रकाश सोनी ने की मदद
भूषण सोनी ने स्थानीय मीडिया चैनल ‘झाबुआ पोस्ट’ को बताया कि उनके परिवार ने काफी सहायता। भूषण सोनी की बहन निमिषा सोनी ने नोट्स तैयार किए। भूषण ने पढ़ाई में मदद करने वाले शिक्षक संजीव दुबे को धन्यवाद दिया। उनके मुताबिक ‘इस चयन में संजीव दुबे सर ने बहुत मदद की।’ पिता सुधीर सोनी के मुताबिक इस चयन में उनके बड़े भाई और भूषण के बड़े पिता ओमप्रकाश सोनी ने कदम-कदम पर मदद की।

अगर आप ज्वेलर, सुनार या स्वर्णकार व्यवसाय से जुड़े हैं और रोजाना सोने, चांदी के भाव की न्यूज अपने व्हाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को यहां से ज्वाइन करें।

इससे पहले 2020 में सिविल सेवा परीक्षा में फरीदाबाद गांव के सराफा कारोबारी राधेश्याम सोनी की बेटी शालू सोनी का चयन हो चुका है। उनको सिविल सेवा में 379 रैंक मिली थी। शालू सोनी ने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की थी। वहीं 2020 में स्वर्णकार समाज के केशव सिंह का चयन भी IPS में हुआ था। उनको 491 रैंक मिली थी।

Gold Silver News Magazine
Gold Silver News Magazine

यूट्यूब चैनल देखें- https://youtube.com/GoldPriceTodayNews
ट्विटर पर फॉलों करें- https://twitter.com/today_gold
तुरंत अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हों- https://telegram.me/goldsilverprice
ईमेल पर सुझाव भेजें- goldkabhav@gmail.com

स्वर्णकार, सोनी और ज्वेलर्स भाईयों अगर आपके यहां भी इस तरह की कोई प्रतिभा है जिसने कोई बड़ा काम किया है और जिसके बारे में आप सभी को बताना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular