स्वर्णकार परिचय सम्मेलन – Gold Price Today

Swarnkar Samuhik Vivah: जबलपुर में स्वर्णकार विशाल सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन 25-26 फरवरी को, 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना
Swarnkar Samuhik Vivah 2023 | Swarnkar Parichay Sammelan | स्वर्णकार परिचय सम्मेलन: आज सोना चांदी के भाव से थोड़ी हटकर खबर है। विवाह के इच्छुक ज्वेलर्स, स्वर्णकार और सुनार भाईयों के लिए खुशखबरी है। जबलपुर में सर्व स्वर्णकार सामाजिक उत्थान महिला मंडल सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसके साथ ही स्वर्णकार महापंचायत का भी आयोजन होगा।

शहीद स्मारक, गोल बाजार जबलपुर में 25 और 26 फरवरी को होने वाले इस आयोजन करीब 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरा आयोजन निशुल्क है। आयोजन में 101 कन्याओं का कन्यादान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें विवाह इच्छुक युवक-युवतियों का परिचय होगा। इसके बाद 25 फरवरी को ही 2 बजे महापंचायत की बैठक होगी। इसमें स्वर्णकार समाज से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इनकी जानकारी नीचे दी गई है।

इस परिचय और विवाह सम्मेलन का स्थान शहीद स्मारक, गोल बाजार, जबलपुर मध्य प्रदेश है। 26 फरवरी को दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक परिचय सम्मेलन होगा। इसके बाद 5 बजे बारात निकासी के साथ सामूहिक विवाह का आयोजन भी होगा।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जबलपुर स्वर्णकार समाज के नेतृत्व में विवाह में शामिल हो रहे वर-वधू को गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था जबलपुर में सर्व स्वर्णकार सामाजिक उत्थान महिला मंडल लोगों के सहयोग से कर रहा है। वर-वधू को कूलर, ड्रेसिंग टेबल, चूल्हा, मिक्सी, ट्राली बैग, पानी टंकी, पांच बर्तन, कुकर,तवा, पलंग, बिस्तर दिया जा रहा है।

समिति के मुताबिक विवाह के इच्छुक युवक युवतियां या उनके परिवार जन इन नंबरों पर 7089689992, 9399618253, 9926686250, 9425154230 फॉर्म भरवा कर जमा करवा सकते हैं।

25 फरवरी को स्वर्णकार महापंचायत में निम्नलिखित मांगों पर विचार किया जाएगा। स्वर्णकार महापंचायत की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं

स्वर्णकला बोर्ड की स्थापना

धारा 411 और 412 का सरलीकर किया जाए

सभी संभागीय स्तर में स्वर्णकार भवन निर्माण हेतु भूमि दी जाए

सरकार की स्वरोजगार योजनाओं में सोने के कारोबार को जोड़ा जाए

स्वर्णकार कारीगरों को हस्तशिल्प कार्ड बनाने में सहायता दी जाए

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक मंजु पंकज सोनी और सर्व स्वर्णकार सामाजिक उत्थान महिला समिति और मुख्य मार्गदर्शक राजा सराफ हैं। सराफ सराफा एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष भी हैं। इस आयोजन को करने वाली टीम में विनोद सोनी, अजय बख्तावर, सुरेश सोनी नागौद वाले, उमेश सोनी, एडवोकेट सुनील सोनी, राजेंद्र सर्राफ (कल्लू), शेखर सराफ, लक्ष्मण सोनी, कैलाशचंद सोनी, ओम सोनी, सावित्री सर्राफ, अंजना सर्राफ, कामिनी सोनी, राजश्री सोनी, सत्यप्रकाश सराफ और विक्रम नरवरिया शामिल है।

जबलपुर में विवाह सम्मेलन आयोजन करने वाली स्वर्णकार समाज की टीम

नोट: सोने, चांदी के भाव (Gold Silver Price) और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।