सोना तस्करी – Gold Price Today

DRI Big Action: देशव्यापी सोना तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, बंगाल, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई से 8 आरोपी दबोचे गए
भारत में अवैध कीमती धातुओं के सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी चोट करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े ‘मल्टी-स्टेट’ सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देश के प्रमुख महानगरों और उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस गुप्त ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 8 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस देशव्यापी नेटवर्क के पास से लगभग 9 किलोग्राम विदेशी तस्करी का सोना, 42 किलोग्राम चांदी, 8.15 करोड़ रूपए मूल्य की विदेशी मुद्रा और 26.67 लाख रूपए की भारतीय नकदी बरामद की है। डीआरआई ने सबसे पहले 26 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के न्यू कूच बिहार स्टेशन और बिहार के मानसी जंक्शन पर जाल बिछाकर दो कूरियर एजेंटों को पकड़ा। यह कार्रवाई यह साफ करती है कि कैसे भारत के घरेलू बाजारों में अवैध सोने की आपूर्ति करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और हवाई मार्गों का एक संगठित सिंडिकेट के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

दिल्ली के रिहायशी इलाके में चल रही थी अवैध सोना पिघलाने वाली फैक्ट्री

पकड़े जाने के डर से इस सिंडिकेट ने बेहद शातिर तरीका अपना रखा था। तस्करों ने दिल्ली के एक बेहद घनी आबादी वाले इलाके में गुपचुप तरीके से धातु पिघलाने वाली भट्टी (मेल्टिंग फैक्ट्री) लगा रखी थी।

रणनीति: अधिकारियों को चकमा देने के लिए गिरोह के सदस्य एक साथ यात्रा न करके, अलग-अलग समय पर और अलग-अलग रूट से सोना लेकर दिल्ली पहुंचते थे।

फैक्ट्री का भंडाफोड़: डीआरआई की टीम ने जब दिल्ली में दो संदिग्धों को 1.2 किलोग्राम तस्करी के सोने के साथ दबोचा, तब इस सीक्रेट ठिकाने का पता चला, जहां विदेशी सोने की छड़ों को पिघलाकर उनकी पहचान मिटा दी जाती थी।

पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार और मिजोरम तक फैला जाल

इस मल्टी-स्टेट सिंडिकेट के तार देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हुए थे, जहां से सोने को भारतीय बाजारों में धकेला जा रहा था:

रेलवे रूट पर कार्रवाई: डीआरआई ने सबसे पहले 26 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के न्यू कूच बिहार स्टेशन और बिहार के मानसी जंक्शन पर जाल बिछाकर दो कूरियर एजेंटों को पकड़ा। इनके पास से 2 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं।

इसके अलावा, मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही एक महिला तस्कर को भी हिरासत में लिया गया। महिला ने अपने कपड़ों के अंदर एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट छिपा रखी थी, जिसमें विदेशी भाषा के मार्किंग वाली 3.3 किलोग्राम वजन की 20 सोने की छड़ें बरामद हुईं।

चेन्नई और बेंगलुरु में हवाला और डोमेस्टिक एयर कार्गो का खेल

इस सिंडिकेट का एक बड़ा हिस्सा दक्षिण भारत में भी सक्रिय था, जो डोमेस्टिक एयर कार्गो के जरिए विदेशी मुद्रा को भारत से बाहर भेजने और सोने की तस्करी के वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) में लगा था:

8.15 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त: चेन्नई में डीआरआई ने तीन लोगों के पास से 7,58,500 अमेरिकी डॉलर और 35,00,000 थाई बहत (विदेशी मुद्रा) जब्त की। जांच में सामने आया कि इस रकम को अवैध रूप से भारत से बाहर भेजकर विदेशों से कीमती धातुओं की तस्करी की जा रही थी।

दुबई रिटर्न तस्कर बेंगलुरु में अरेस्ट: इसी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने दुबई से लौट रहे एक मुख्य सिंडिकेट मेंबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया। जब उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई, तो वहां से 42 किलोग्राम चांदी, 700 ग्राम सोने के गहने और 26.67 लाख रूपए की भारतीय नकदी बरामद हुई।

डीआरआई (DRI) की जब्ती

विदेशी तस्करी का सोना: लगभग 9 किलोग्राम

चांदी: 42 किलोग्राम

विदेशी मुद्रा (USD & THB): लगभग 8.15 करोड़ रूपए

भारतीय करेंसी: 26.67 लाख रूपए

कुल गिरफ्तारियां: 08 आरोपी (विभिन्न राज्यों से)

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

Gold Smuggling: BSF, DRI और पुलिस ने सोना तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, 3.5 किलो सोना जप्त
Gold Smuggling, BSF, DRI Gold: कोलकाता में बांग्लादेश बॉर्डर से सटे इलाकों में दो दिनों तक बीएसएफ स्थानीय पुलिस और डी आर आई का संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 2.18 करोड़ का सोना भी जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि सीमा पर तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दिसंबर की शुरूआत में ये अभियान चलाया था।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में रहने वाले गरीब लोगों को पैसों का लालच देकर तस्कर अपने जाल में फसाते हैं और फिर उनसे सोने की तस्करी करवाते हैं। इसके विरुद्ध संयुक्त रूप से बीएसएफ राज्य पुलिस और डी आर आई ने एक अभियान चलाया और अभियान के दौरान 26 सोने के बिस्कुट आठ कंगन एक पिस्टल तीन कारतूस और फैंसी डील की 69 बोतल और लगभग 2 किलो गांजा जप्त किया है।

71000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

इस अभियान में तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी नदियां के विजयपुर गांव के निवासी हैं। आरोपियों के पास से जब्त किए गए सोने का कुल वजन 3.52 किलोग्राम बताया जा रहा है। जिसकी बाजार में कीमत 2.18 करोड रुपए आकी गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास मिले सोने और पिस्तौल को बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर लाया गया था।

जबकि फैंसीडील और गांजे को बांग्लादेश में ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। दरअसल बीती 30 नवंबर को बीएसएफ को मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि भारत और बांग्लादेश के बॉर्डर पर सेट गांव विजयपुर में बांग्लादेश से सोना तस्करी का लाया गया है।इस सूचना के बाद से ही संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया है और आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बीएसएफ के मुताबिक सीमा पर सटे गरीब गांव वालों को पैसों का लालच देकर उनसे इस तरीके से तस्करी करवाई जाती है। सीमा पर होने वाली इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियां आपस में एक दूसरे के साथ सूचनाओं साझा करती रहती हैं और इस तरह का अभियान विभिन्न एजेंसियां आगे भी जारी रखेंगे और तस्करी को रोकेंगे।

2024 में सोने चांदी का भाव कैसा रहेगा

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Jewellers News: मेरठ में बंगाली कारीगर ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख का सोना फरार
Jewellers News, Bangali Karigar, Jewellery, Gold, बंगाली कारीगर मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ज्वेलर्स की दुकान से बंगाली कारीगर 35 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गया है। आरोपी ज्वेलर्स की दुकान से लगभग आधा किलो सोना लेकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद जिन व्यापारियों की दुकान से सोने की चोरी हुई है। उन सभी व्यापारियों ने देहली गेट थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल सर्राफा व्यापारियों के यहां पर बंगाली कारीगर कार्य करता था। उसने तीन सराफा व्यापारियों का करीब आधा किलो सोना जिसकी कीमत बाजार में 35 लाख रुपए बताई जा रही है लेकर फरार हो गया। व्यापारियों ने उसे यह सोना जेवर बनाने के लिए दिया था लेकिन आरोपी बंगाली कारीगर उसे लेकर अपने परिजनों के साथ फरार हो गया है। इस मामले में सराफा एसोसिएशन ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद ने सभी ज्वेलर्स से निवेदन किया है कि वो किसी भी कारीगर को सोना देने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें। जांच के बाद ही किसी को गहने बनाने के लिए सोना दें।

हजारीबाग में 1 हफ्ते में दूसरी बार ज्वेलर्स के यहां दूसरी बड़ी चोरी
दूसरी तरफ झारखंड के हजारीबाग में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों रुपए की ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया है। यहां पर पिछले 2 दिनों में यह दूसरी बड़ी चोरी है। बताया जा रहा है कि इसके पहले एक बर्तन दुकान में चोरी की घटना हुई थी और अब मुन्नी ज्वेलर्स पर करीब 15 से 20 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुकान के आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर कुल 7 युवक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए ज्वेलर्स की दुकान में घुसे थे। यहां पर चोरों ने 15 से 20 लाख रुपए की आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फरियादी ज्वेलर्स सुरेश प्रसाद एवं राजकुमार सोनी ने बताया कि उन्हें पड़ोसी के द्वारा सूचना मिली कि रात 3:00 बजे दुकान के शटर टूटे हुए थे।

इसके बाद वे आनन-फानन में अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में चोरी हुई है। दुकान से लगभग 15 से 20 लाख का माल गायब है। जिसमें सोने एवं चांदी के आभूषण शामिल है ज्वेलर्स और आसपास के रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

जयपर में कस्टम वालों ने यात्री से 20 लाख का सोना बरामद किया
जयपुर में कस्टम विभाग के अधिकारियों के द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस कार्यवाही में एयरपोर्ट पर दुबई से जयपुर आए यात्री के बैग से करीब 20 लाख का सोना कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बरामद किया है। यात्री अपने सूटकेस में स्क्रू के तौर पर सोने की तस्करी कर रहा था और उसने लगभग 36 स्क्रू अपने सूटकेस में सोने के कसे हुए थे। बताया जा रहा है कि कोई बरामद किए गए सोने का वजन 318 ग्राम है।

जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग ने शाम को 6:00 बजे के करीब एयर इंडिया की उड़ान जो कि दुबई से जयपुर आई थी। उसमें यात्रा कर आए एक युवक को एयरपोर्ट पर रोका। उसके सामान की गहनता से जांच करने के बाद विभाग को उस पर शक हुआ और उसके सूटकेस के स्क्रू सोने के मिले। उसे पूछताछ की गई तो उसके मुंह में भी सोने के दो स्क्रू रखे हुए थे। कस्टम विभाग ने जांच कर पाया कि युवक से जप्त किया गया सोना पूरी तरीके से शुद्ध है और उसकी बाजार में कीमत करीब ₹20 लाख बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 26 मई को कस्टम विभाग ने जयपुर के एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया था जो कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक तो निकला था लेकिन स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस समय जो सोना पकड़ा गया था उसकी 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही थी।

सोने का भाव 2025 तक 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए जा सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।