सोना चांदी इंपोर्ट ड्यूटी – Gold Price Today

Gold Import Duty: सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाई, एक झटके में सोना इतना महंगा हुआ
Gold Import Duty, सोने पर आयात शुल्क, Import Duty: सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ा दी है। टैक्स मिलाकर सोने पर फिलहाल 10.75 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। सोने पर अब 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने के भाव में सीधे 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। मतलब आज सोने का भाव अगर 50000 रुपए है तो सीधे सोने का भाव 2500 रुपए बढ़ जाएगा। चांदी और प्लेटिनम पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है।  सोने पर बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी 30 जून 2022 से लागू हो गई है।

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी महंगी होने के कारण सोने का भाव 2500 रुपए महंगा होगा। आज देश के सराफा बाजारों में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1000 रुपए से 1500 रुपए तक महंगा हुआ। MCX पर भाव में 1300 रुपए की बढ़त आई। IBJA ने भी सोने का भाव करीब 1000 रुपए बढा दिया है। सरकार ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए से निपटने के लिए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। भारत सालाना 700 से 1000 टन सोने का आयात करता है।

सोना विदेश से आता है इसलिए इसके लिए डॉलर में व्यापार होता है। जिससे रुपए की कीमत कम होती है। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से रुपए को मजबूती मिलेगी। सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की लेकिन सोन पर से 0.75 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटा दिया है। इससे प्रभावी ड्यूटी 4.25 फीसदी ही रहेगी।

सरकार ने 30 जून 2022 को जारी गैजेट नोटिफिकेशन में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। यहां आप सरकार का जारी गैजेट नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Gold Import Duty Increase Notification

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

सोने पर फिलहाल टैक्स मिलाकर 10.75 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है। अब ड्यूटी बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगी। सरकार ने 0.75 फीसदी का वेलफेयर सरचार्ज हटा दिया है।

सोने का भाव महंगा होने से ग्राहकों को सीधे 1500 से 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम का फटका पड़ेगा। 10 ग्राम का भाव अगर 50000 रुपए है तो उनको अब सीधे 52500 रुपए देने होंगे।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण सोने की स्मगलिंग बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। सोने का भाव एकदम बढ़ने से अब सोने के तस्कर सक्रिय होंगे और एयरपोर्ट और सड़क माध्यम से तस्करी में बढ़ोतरी होगी। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को इस कदम से जरूर सहारा मिल सकता है।

ड्यूटी बढ़ने से अब उन ग्राहकों को ज्यादा चिंता होगी जिन्होंने पिछले हफ्ते सोने के जेवरात खरीदे थे और उनकी डिलीवरी नहीं ली। 30 जून को खरीदारी करने वाले ग्राहक जो बिना रकम दिए ज्वेलरी रोक कर गए थे उनको भी आज ज्यादा दाम देना पड़ेगा। दबी जुबान में ज्वेलर्स ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के कदम का विरोध शुरू कर दिया है।

Budget Gold Import duty: बजट से ज्वेलर्स निराश, सोने, चांदी पर नहीं घटी इंपोर्ट ड्यूटी
Budget Gold Silver Import duty, बजट सोना: बजट 2022 से सोने, चांदी का काम करने वाले ज्वेलर्स आशा लगाए बैठे थे कि सरकार सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाएगी। बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं घटने से ज्वेलर्स निराश है। ज्वेलर्स और जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउंसिल ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की मांग की थी। जो ग्राहक बजट में सोना, चांदी सस्ता होने की आस लगाए बैठे थे वो भी निराश है। इंपोर्ट ड्यूटी घटने से सोना, चांदी सस्ता होता इससे ग्राहक और ज्वेलर्स दोनों खुश होते। वित्तमंत्री के पूरे बजट भाषण में सोना (Gold) शब्द सिर्फ एक बार उपयोग हुआ।

वित्तमंत्री ने हालांकि कट और पॉलिश्ड डायमंड पर ड्यूटी 7.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की है। 2.5 फीसदी की ड्यूटी घटने के बाद डायमंड से बनने वाली ज्वेलरी सस्ती होगी। इसके साथ ही कट और पॉलिश्ड नेचुरल जेमस्टोंस पर भी ड्यूटी 7.5 फीसदी से घटकर 5 फीसदी की गई है। वहीं सिंपली सॉन डायमंड पर ड्यूटी जीरो कर दी गई है। इसकी मांग GJEPC ने की थी। जानकारों के मुताबिक सरकार की जेम्स और ज्वेलरी के एक्सपोर्ट पर निगाह है। इससे एक्सपोर्ट बढ़ेगा।

लखनऊ चौक सराफा एसोसिएशन के प्रेसीडेंट आदेश जैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लोग डायमंड से ज्यादा सोने, चांदी की खरीद करते हैं। सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं घटने से ज्वेलर्स निराश हैं। वहीं मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक ड्यूटी नहीं घटने से ग्राहक भी निराश है।

इमिटेशन ज्वेलरी का इंपोर्ट करने वालों को अब 1 किलो ज्वेलरी पर कम से कम 400 रुपए की इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इस पर 20 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी लागू रहेगी पर अब इसको इस तरह से लिया जाएगा कि 1 किलो पर कम से कम 400 रुपए की ड्यूटी हो।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

इसके अलावा गोल्ड इंपोर्ट करने वालों को अब बैंक गारंटी की जगह सुरेटी बॉन्ड देने की भी सुविधा मिलेगी। वित्तमंत्री के मुताबिक ये सुविधा गोल्ड इंपोर्ट करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसके लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने पहले ही ढांचा बनाया हुआ।

बजट 2022 के बाद अब सोना, चांदी सस्ता होगा या महंगा

यहां देखिए बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने, चांदी और ज्वेलरी सेक्टर से जुड़ी कौन से एलान किए

Budget 2022 Gems and Jewellery

इसके अलावा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 में कहा कि ज्वेलरी का ई-कॉमर्स के जरिए एक्सपोर्ट करने के लिए जून 2022 तक कानूनी ढांचा लागू तैयार किया जाएगा। कुल मिलाकर जेम्स, ज्वेलरी, सराफा से जुड़े लोगों के लिए इतनी हो घोषणाएं बजट में हुई है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

चंडीगढ़ के ज्वेलर सूरज चौहान का मानना था कि सरकार सोने, चांदी पर ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं करेगी। उनका अनुमान एकदम सटीक निकला। वहीं अधिकतर दूसरे जानकारों का मानना था कि सरकार सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी करेगी और वहीं जीएसटी बढ़ाकर 5 फीसदी किया जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। जीएसटी पर जीएसटी काउंसिल ही फैसला लेती है। साल 2021 के बजट में सरकार ने सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 फीसदी की कटौती की थी।

ज्वेलरी कारीगर, ज्वेलर्स स्टाफ मुफ्त में ऐसे ई-श्रम कार्ड बनवाएं, जानिए इसके फायदे

2022 में सोना सस्ता होगा, 6 एक्सपर्ट की राय

gold price, आज सोने का भाव: 1 फरवरी 2021 का 24, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2021: आज सोने का भाव कैसा है इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही आज सराफा में सोने के भाव का हाल कैसा है इसकी जानकारी भी दी गई है। आज बजट 2021 के दिन 1 फरवरी 2021 को 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

आज चांदी के भाव में भारी तेजी दर्ज की गई। कई शहरों में 1 किलो चांदी का भाव 3 हजार रुपए प्रति किलो से 4 हजार रुपए तक महंगा हुआ। IBJA पर चांदी का भाव आज शुक्रवार के मुकाबले 4706 रुपए महंगा हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 30 डॉलर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण चांदी का भाव तेज हो रहा है।

आज बजट 2021 में सोने, चांदी पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) में बदलाव किया गया। सोने और चांदी पर ड्यूटी हालांकि 5 फीसदी घटाई गई पर 2.5 फीसदी का सेस जोड़ दिया गया। इस तरह सोने, चांदी पर प्रभावी ड्यूटी 10 फीसदी रहेगी। इसमें 0.75 फीसदी का सोशल वेलफेयर चार्ज लगेगा साथ ही 3 फीसदी जीएसटी तो पहले से ही है।

मतलब अब सोने पर सब मिलाकर कुल 13.75 फीसदी टैक्स लगेगा। इससे सोने, चांदी के भाव में गिरावट की उम्मीद है। नीचे दिए गए शहरों के सोने, चांदी के भाव बजट पेश होने से पहले के हैं। वहीं IBJA का जारी भाव बजट पेश होने के बाद का है।

बजट 2021 में सोने, चांदी पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती

चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate today) 200 रुपए महंगा होकर 43100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट का भाव (18 carat gold price today) 40100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 51100 रुपए रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price today) 31400 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 39900 रुपए प्रति 8 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 3400 रुपए महंगा होकर 74600 रुपए प्रति किलो रहा। दिल्ली में आज सोने का भाव 50331 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 50200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 24 कैरेट ज्वेलरी का भाव 300 रुपए महंगा होकर 52000 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 45900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 3 हजार रुपए महंगा होकर 74000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 48500 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 43900 रुपए है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

सराफा मंडल देहरादून के मुताबिक देहरादून में 24 कैरेट सोने का भाव 51250 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट का रेट 46970 रुपए, 18 कैरेट सोने का रेट 38950 रुपए और 14 कैरेट का भाव 30750 रुपए रहा। चांदी का भाव 74000 रुपए प्रति किलो रहा। चांदी के सिक्के का भाव 860 रुपए रहा।

सोने का भाव
शहर————-सोना———-चांदी
कासगंज———-51200———-71000
जलगांव———-50000———-74000
बाड़मेर———-50600———-72240
खगड़िया———51250———-72000

नोट- सोने के इस भाव में जीएसटी, पॉलिश चार्ज, हॉलमार्क चार्ज और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। इस लिस्ट में भाव जुड़वाने के लिए आप भी अपने शहर का भाव हमें 8448469588 मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं।

सोने का भाव-24 कैरेट (IBJA)
1 ग्राम सोने का भाव—4874.5 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव—48745 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव—487450 रुपए
1 किलो सोने का भाव—4874500 रुपए

आज चांदी का भाव-999 शुद्ध
1 ग्राम चांदी का भाव——73.043 रुपए
10 ग्राम चांदी का भाव—–730.43 रुपए
100 ग्राम चांदी का भाव—-7304.3 रुपए
1 किलो चांदी का भाव—–73043 रुपए

IBJA का 1 फरवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव (शाम)
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 carat gold)—–48745 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 carat gold)—–48550 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 carat gold)—–44650 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 carat gold)—–36559 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 carat gold)—-28516 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver)———————–73043 रुपए प्रति किलो

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1865 डॉलर और चांदी का 30 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 676 रुपए सस्ता होकर 48420 रुपए और चांदी का भाव 4270 रुपए महंगा होकर 73976 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

2021 में चांदी का भाव कैसा रहेगा

डिस्क्लेमर: ये लेख एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की और आपको होने वाले किसी नुकसान की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

बजट 2021, सोना इंपोर्ट ड्यूटी, चांदी ड्यूटी: बजट में सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी
Gold Import Duty, बजट 2021, सोना इंपोर्ट ड्यूटी: बजट 2021 में सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी घटाई गई है। इससे सोने, चांदी का कारोबार करने वालों में खुशी का माहौल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दी है। हालांकि 2.5 फीसदी का सेस भी लगाया है। इससे सोने, चांदी का भाव सस्ता होगा।

बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी की गई है। पर 2.5 फीसदी का सेस लगाया गया है। इसी तरह चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी की गई है। चांदी पर भी 2.5 फीसदी का सेस लगाया गया है। इस तरह से सोने, चांदी पर ड्यूटी में असलियत में 2.5 फीसदी ही घटी है। मतलब सोने, चांदी पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हुई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी का सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में बढ़ी तेजी हुई। इसे पिछले स्तरों के समीप लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी का पिछला स्तर 2019 में 10 फीसदी था इसलिए अब उसे उसी स्तर 10 फीसदी पर लाया गया है।

गोल्ड डोर बार पर ड्यूटी 11.85 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दी गई है। सिल्वर डोर बार पर कस्टम ड्यूटी 11 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी कर दी गई है। इसी तरह से प्लेटिनम और पैलेडियम पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है।

सोने और चांदी के स्क्रैप और वेस्ट पर भी कस्टम ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है। कीमती धातुओं के सिक्कों पर भी ड्यूटी 12.5 फीसदी घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है।

Gold Silver Custom duty 2021, Budget

दूसरी तरफ सरकार ने सोने, चांदी और डोर बार पर 2.5 फीसदी का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस भी लगा दिया है। इस कारण से सोने, चांदी पर प्रभावी ड्यूटी 10 फीसदी रहेगी। मतलब सोने, चांदी पर ड्यूटी 2.5 फीसदी ही घटी है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक सोने, चांदी पर अब 13.75 फीसदी टैक्स लगेगा। इसमें 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी, 2.5 फीसदी का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस और 0.75 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज लगेगा। 3 फीसदी जीएसटी पहले से ही लगता है।

सोने, चांदी पर टैक्स कुल टैक्स———-7.5% इंपोर्ट ड्यूटी+2.5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस+0.75% सोशल वेलफेयर सरचार्ज+3%जीएसटी=13.75% कुल टैक्स

सोने पर अगर एक्साइज ड्यूटी में 1 फीसदी का बदलाव होता है तो सोने के भाव पर करीब 442 रुपए प्रति 10 ग्राम का असर होगा। वहीं चांदी पर अगर ड्यूटी में 1 फीसदी का बदलाव होता है तो चांदी के भाव पर 600 रुपए प्रति किलो का असर होगा।

सरकार ने बजट में 2.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी घटाई है। अगर इस हिसाब से जोड़ेंगे तो सोने का भाव 1105 रुपए गिरने की संभावना है। वहीं चांदी के भाव में 1500 रुपए की गिरावट की उम्मीद है।

बजट के बाद MCX पर सोने के भाव में गिरावट आई। MCX पर सोने का भाव दोपहर 2.12 बजे 1287 रुपए गिरकर 47809 रुपए हो गया। दूसरी तरफ चांदी के भाव में 3604 रुपए की तेजी देखी गई और भाव 73310 रुपए पर पहुंच गया।

कटे हुए और पॉलिश किए हुआ जिरकोनिया पर ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। वहीं सिंथेटिक स्टोन जो कि कटे हुए और पॉलिश्ड हैं उन पर भी ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है।

ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि सोने, चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा सकती है। सरकार ने 5 जुलाई 2019 के बजट में सोने और चांदी पर एक्साइज ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया था।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

ज्यादा ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी के कारण सोने, चांदी की तस्करी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। पिछले 1 साल से सोने, चांदी के भाव में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी।