सिल्वर प्राइस आउटलुक – Gold Price Today

Gold Price Outlook 2 July: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा, यहां जानिए एक्सपर्ट की राय
Gold Price Outlook 2 July: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी या मंदी रहेगी। क्या सोने में कल आई गिरावट जारी रहेगी आगे जानिए। आज के सोने, चांदी के आउटलुक पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट से बातचीत की।

सोमवार को अमेरिका और चीन के बीच जी20 में हुई सकारात्मक बातचीत का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा। इससे विश्व की इकोनॉमी में फिर तेजी के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को शेयर बाजार में तेजी रही पर सोने, चांदी का भाव गिर गया।

इंडिया निवेश के डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख और मनोज जैन के आज सोने, चांदी में मिला जुला कारोबार रहेगा।  उन्होंने कहा कि सोमवार को सोना 1380 डॉलर तक चला गया था वहीं चांदी 15 डॉलर के आसपास पहुंच गई थी।

उनके मुताबिक 1384 डॉलर से 1380 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है। ऊपर में 1400 डॉलर और 1408 पर अच्छा रेसिसटेंस है। उनके मुताबिक आज MCX पर सोने के भाव में रिकवरी देखने को मिल सकती है। MCX पर सोने का भाव 33800 से 33850 रुपए का ऊपरी स्तर दिखा सकता है। वहीं नीचे में 33450 से 33400 रुपए का सपोर्ट है।

इस पूरे हफ्ते सोने, चांदी के भाव की क्या चाल रहेगी, ये है 6 एक्सपर्ट की राय

चांदी के लिए 37500 रुपए अभी भी सपोर्ट लेवल है। यहां पर भी 37400 से 37300 रुपए का सपोर्ट मिलता हुआ दिख सकता है। ऊपर में 37800 से 38000 रुपए का लेवल चांदी के लिए है।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह ने आज सोने का खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने सोने के भाव का आज 33800 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं चांदी के लिए 37700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया मुताबिक सोमवार को सोने का भाव दुनिया की अधिकतर करेंसी के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण गिर गया। डॉलर इंडेक्स में 0.75 फीसदी की तेजी आई और ये 96.86 पर पहुंच गया।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

केडिया के मुताबिक आज MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी। अगर सोना 34000 रुपए के नीचे गया तो 33500 रुपए के स्तर दिखा सकता है।

एंजेल कमोडिटी में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी का भाव MCX पर कमजोर रहेगा। गुप्ता ने सोने का अगस्त वायदा 33700 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 33950 रुपए का स्टॉपलास लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 33400 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने चांदी का सितंबर वायदा 38100 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 37800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 37200 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के भाव और खबरों के ताजा अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल  को ज्वाइन करें।

सोमवार को MCX पर सोने का भाव 570 रुपए की गिरावट के साथ 33636 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 802 रुपए की गिरावट के साथ 36650 रुपए पर बंद हुआ था।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।  अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।