पाकिस्तान में सोने का भाव – Gold Price Today

Gold Price Pakistan: पाकिस्तान में 1 तोला सोने का भाव 78 हजार रुपए के पार
Gold Price Pakistan : सोने के भाव में तूफानी तेजी चल रही है। इससे हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी अछूता नहीं है। पाकिस्तान में 1 तोला (11.66 ग्राम) सोने का भाव 78000 रुपए के लेवल को पार कर गया है।

कराची सर्राफा बाजार में सोने का भाव 78100 रुपए प्रति तोला हो गया। वहीं 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना पाकिस्तान में 66958 रुपए बिक रहा है। कराची सराफ ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक पाकिस्तान के कराची, लाहौर, मुल्तान, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में आज सोने का भाव 78100 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 6 साल की ऊंचाई के नजदीक है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्पॉट भाव 1399 डॉलर के लेवल पर बंद हुआ। पाकिस्तान में 1 किलो चांदी का भाव भी 78 हजार रुपए है।

पाकिस्तान में ऑल सिंध सराफा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 1 तोले सोने पर 800 रुपए भाव बढ़ा दिया। हाल ही में ऑल सिंध सराफा ज्वेलर्स एसोसिएशन 1 तोले सोने का भाव 1800 रुपए बढ़ाया था। पाकिस्तान के सोने के भाव को आप भारत के भाव से तुलना नहीं कर सकते हैं। भारत के 1 रुपए में 2.2 पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं। पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले भी बहुत कमजोर है। 1 डॉलर में 157 पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं।

आप टेलीग्राम ऐप पर हमारे चैनल से इस लिंक https://t.me/goldpricetodayindia के जरिए जुड़कर रोजाना सोने, चांदी के भाव और न्यूज का अपडेट पा सकते हैं।

पाकिस्तान में आज 10 ग्राम सोना  66958 रुपए में मिल रहा है। अगर हम इसे भारतीय रुपए में खरीदेंगे तो ये हमें 30,435 रुपए प्रति 10 ग्राम में मिलेगा। जहां भारत में सोने का भाव 34 हजार रुपए से 35 हजार रुपए चल रहा है वहीं पाकिस्तान में अभी भी सोना सस्ता है। भारत के मुकाबले करीब 3500 रुपए प्रति 10 ग्राम पाकिस्तान में सोने का भाव कम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में सोने का भाव बढ़ने से वहां इसकी मांग कम हो गई है। पाकिस्तान में सोने का इंपोर्ट 31 फीसदी बढ़कर 300 किलो हो गया। वहीं ज्वेलरी एक्सपोर्ट में 22 फीसदी की गिरावट आई।

भारत में शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 34180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 37978 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। भारत में हाजिर बाजार और MCX दोनों पर सोने, चांदी के भाव में तेजी चल रही है।

नोट: आप अगर रोजाना गोल्ड का अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।