ज्वेलर्स – Gold Price Today

Indore Jewellers News: इंदौर में ये ज्वेलर चोरी की ज्वेलरी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने बनाया आरोपी
Indore Jewellers News, Indore News, इंदौर ज्वेलर्स: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर पर चोरी की घटना सामने आई थी। दरअसल आरोपी ने पिछले महीने घर में सेंध लगाकर चोरी की थी और इसके बाद चोरी किए गए जेवरात को एक ज्वेलर को बेचा था।

मीडिया की खबरों के मुताबिक डीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर विष्णुकांत ओझा निवासी कॉलोनी नगर के यहां 27 नवंबर को चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेश उर्फ बकरी निवासी नागिन नगर और ज्वेलर्स देवेंद्र प्रजापत निवासी श्री कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल विष्णु कांत ओझा अपने बेटे के पास लसूडिया इलाके में पत्नी के साथ गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने महेश ने उनके घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया फुटेज की मदद से आरोपी पकड़ा गया और पूछताछ में उसने कबूला है कि उसने ज्वेलर्स को चोरी किए गए माल को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को आरोपी बनाया।

71000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

पीलीभीत में ज्वेलर के लाखों के जेवर उड़ाए
पीलीभीत। किराए पर रह रहे महाराष्ट्र के सर्राफा कारोबारी के कमरे से पिछले हफ्ते चोरी की घटना सामने आई थी। ज्वेलर के यहां से 1.5 लाख नकद, 70 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी चोरी हुई थी। इस मामले में सर्राफा कारोबारी ने अपने मकान मालिक समय चार लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है।

दरअसल महाराष्ट्र के जिला सांगली के कस्बा तालुका अदबाड़ी निवासी निलेश पवार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी सतीश वर्मा के मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे पर किराए पर रहता था और वहीं पर अन्य लोग भी किराए पर रहते हैं। फरियादी की सराफा मार्केट में आभूषण की दुकान है और वह पिछले हफ्ते बुधवार सुबह 9:00 बजे रोजाना की तरह दुकान पर चला गया था।

इसी बीच चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जब मकान मालिक ऊपर पहुंचा तो सराफा का कारोबारी का कमरा खुला पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर। पुलिस ने रिपोर्ट में मकान मालिक सतीश वर्मा उसके मकान के ऊपर हिस्से में रहने वाले दो अन्य लड़कों और एक लड़की को आरोपी बनाया है।

दिसंबर में सोने चांदी का भाव कैसा रहेगा

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Chhapra News: ट्रेन में छपरा के ज्वेलर को 10 रुपए की फ्री चाय बहुत महंगी पड़ी, गंवा दिए 8 लाख रुपए के गहने
बरेली न्यूज, Jewellers Loot, छपरा ज्वेलर, Chhapra News: ट्रेन में छपरा के सलेमपुर के रहने वाले एक ज्वेलर ने 10 रुपए की चाय के चक्कर में 8 लाख रुपए के गहने गवां दिए। दरअसल बदमाशों के द्वारा जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार जा रहे हैं एक सर्राफा कारोबारी को चाय पिलाई और थोड़ी देर बाद उसके गहने लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद में वाशिंग पाउडर में सोने की तस्करी पकड़ी गई है। पूरी खबर नीचे देखें।

दरअसल बिहार के छपरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर के रहने वाले मुकेश ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। इसी सिलसिले में ही वह अमृतसर गया हुआ था। जहां से वापस आते समय उसने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी और वापस बिहार के लिए आने लगा।

71000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

इसी बीच दो अज्ञात युवक आ गए और दोनों उसके पास वाली सीट पर आकर बैठ गए। दोनों युवकों ने उसे चाय पिलाई और इसके बाद वह बेहोश हो गया सुबह जब उसे मुरादाबाद स्टेशन पर होश आया तो उसे पता चला कि उसके पास मौजूद 8 लाख रुपए की ज्वेलरी गायब है। आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर व्यापारी को पिला दिया था और उसके बाद उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फ्लाइट में वाशिंग पाउडर में सोना तस्करी का अजीब केस, 24 लाख का सोना जब्त
हैदराबाद। तस्कर हमेशा से ही सोने की स्मगलिंग करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते आए हैं। कई बार तो तस्कर अपने शरीर में ही सोने को डालकर इलीगल तरीके से तस्करी करते हैं लेकिन इस बार भारत के हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक अलग ही तरीके की स्मगलिंग देखने को मिली। इस बार तस्कर ने डिटर्जेंट पाउडर में सोने की तस्करी की लेकिन इसके बावजूद वह एयरपोर्ट पर पकड़ा गए।

दरअसल सोने की तस्करी करने के लिए इस बार पहले गोल्ड को पाउडर में पीसा गया और फिर उसे डिटर्जेंट पाउडर के साथ मिक्स कर दिया। जब सामान की जांच की गई तो डिटर्जेंट को पानी में घोला गया। तब जाकर पूरा मामला सामने आया। डिटर्जेंट तो घुल गया लेकिन कटोरी में सोना वैसा ही रह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की स्मगलिंग किए जा रहे सोने की कीमत 24,64,000 है। इसे तस्कर दुबई से भारत में तस्करी कर ला रहे थे।

सोने का भाव 2024 में कैसा रहेगा, जानिए निर्मल बंग के कुणाल शाह की राय

खटीमा के देवरी में ज्वेलर रमेश की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, इस कारण चलाई थी गोली
खटीमा न्यूज, देवरी ज्वेलर न्यूज, Jeweller Murder, jewellers News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में खटीमा में ज्वेलर की हुई हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देयूरी गांव के ज्वेलर रमेश रस्तोगी को मंगलवार को उनकी दुकान में आकर 3 बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस घटना के बाद इलाज के दौरान सराफा कारोबारी ने दम तोड़ दिया है।

इस घटना में सर्राफा व्यापारी की गर्दन में दो गोलियां लगी और गंभीर रूप से घायल होने के कारण सर्राफा व्यापारी को बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान सर्राफा कारोबारी ने दम तोड़ दिया है।

रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स के नाम से दुकान थी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के व्यापारी बाहर आए तो बदमाश वहां से अपनी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुकान पर पहुंची और दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किया।

71000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

एएसपी मंजूनाथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने आनन-फानन में टीम लगाकर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी और इनपुट्स के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रमेश रस्तोगी के साथ उनका पुराना लेनदेन था।

मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सुख्खा ने बताया कि उसने अंगूठी बनाने के लिए ज्वेलर को 20 हजार रुपए दिए थे पर उसकी अंगूठी नहीं बनी और पैसे भी वापस नहीं मिले। इसके बाद उसकी एक ज्वेलर से इस मामले में तीखी नोंकजोख भी हुई। जिसके बाद उसने बदला लेने की नीयत से ज्वेलर की हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र सिंह के अलावा विक्रमजीत और लखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये आदतन अपराधी हैं। टीम के त्वरित मामला सुलझाने पर एएसपी मंजूनाथ ने पुलिस की टीम को 2500 रुपए नकद का इनाम भी दिया।

2024 में सोने चांदी का भाव कैसा रहेगा, निर्मल बंग के कुणाल शाह की राय

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Jewellers Loot News: संगरूर स्टेशन पर हुई 3.7 किलो सोने की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 2 पुलिस वाले भी शामिल
Jewellery Loot, Bathinda News, Modinagar Sarafa, Lukman Jewellers Datia, Jewellers Loot: बठिंडा पिछले रविवार को संगरूर स्टेशन पर ज्वेलरी कंपनी के कर्मचारी से करीब पौने चार किलो सोना लूटने वाले में 2 पुलिसवाले भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसमें से एक पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक सूरत की मिस्टर बाइट मैजेस्टिक कंपनी के कर्मचारी राजू से पौने चार किलो सोना लूटने के कांड में कई लोग शामिल हैं। पुलिस के नाकेबंदी में सोना तो बरामद हो गया लेकिन लुटेरे भाग निकले। वहीं पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मोदीनगर, दतिया और रायपुर में ज्वेलर्स के साथ लूट करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर नीचे देखें

दैनिक जागरण के मुताबिक इस लूट कांड में पुलिसकर्मी असीम कुमार, जय राम, विनोद कुमार, गु्न्नो और निशान सिंह के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इनमें से 2 फाजिल्का के पुलिसवाले भी शामिल हैं। पुलिस ने असीम कुमार से सोना, उसकी वर्दी और लूट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

सूरत की श्री ब्राइट मैजेस्टिक कंपनी ज्वेलर्स को ऑर्डर देने पर सोने की सप्लाई करती है। इसी का कर्मचारी राजू सोना दिल्ली से बठिंडा डिलीवरी करने जा रहा था। वह ट्रेन से उतार तो 4 लोगों ने पुलिस की वर्दी में उसे घेर लिया और सोना लूट लिया। पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए इन लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की पर वो सोने से भरा बैग फेंककर भाग निकले।

71000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

मोदीनगर में सर्राफा कारोबारी को बातों में उलझा कर गहने चुराने वाली दो महिला चोर गिरफ्तार
मोदीनगर। ज्वेलर्स को बातों में उलझा कर गहने चुराने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने उनके पास से गहने भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की माने तो दोनों महिलाएं मुजफ्फरनगर से चोरी करने के लिए मोदी नगर आई हुई थी और यहां पर उन्होंने ज्वेलर्स को बातों में उलझा कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया था।

मामला दरअसल दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित मनी ज्वेलर्स का है। फरियादी के मुताबिक गुरुवार की शाम को दो महिलाएं खरीदी करने के बहाने शोरूम में आई थी और काफी देर तक गहने पसंद करती रही और फिर बिना खरीदे जाने लगी। इसके बाद शोरूम के सेल्समैन ने गहने चेक किया तो दुकान से चांदी के गहने गायब मिले। सेल्समैन ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें महिलाएं बातों में उलझा कर गहने चोरी करती हुई दिखाई दी। वही जब शोरूम की महिला कर्मचारियों ने महिलाओं के बैग से तलाशी ली तो उनके पास से गहने बरामद हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

दतिया के लुकमान ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 2.7 किलो ज्वेलरी जब्त
दतिया। दतिया जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी जप्त कर लिया है। जिसमें 2 किलो 700 ग्राम चांदी के देवराज जप्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ भी शुरू कर दी है।

दरअसल मामला बीते 29 नवंबर का है। कोतवाली थाना क्षेत्र के टाउन हॉल बाजार के पास स्थित लुकमान ज्वेलर्स में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद फरियादी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी और मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान शिवम साहू के रूप मेंहुई है । पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने चोरी के माल को घर के बाहर एक डिब्बे में बंद करके जमीन में गढ़ दिया था। पुलिस ने उसकी निशान देही पर चोरी का माल जप्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

पद्मावती ज्वेलर्स के यहां चोरी करने वाला गिरफ्तार
रायपुर। मौदहा पारा के जयराम कंपलेक्स के पद्मावती ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राधेश्याम नाग बताया जा रहा है। वही उसका एक साथी अकरम अंसारी अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके पास से 30000 रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

2024 में सोने चांदी का भाव कैसा रहेगा, 10 एक्सपर्ट की राय जानिए

Fake GST Officer: फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से 10 किलो सोना लूटने वाला गिरफ्तार
Fake GST Officer, Jewellers Loot, Jewellers News: पंजाब में कुछ दिन पहले एक सोना व्यापारी के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 6 करोड के सोने की धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने लुधियाना के रहने वाले आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से करीब 4.8 करोड़ रुपए कीमत की 8 सोने की प्लेट बरामद की है।

दरअसल कुछ दिन पूर्व पंजाब के एक ज्वेलर्स से ₹6 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। जो कि लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि 2 लोगों ने कथित तौर पर खुद को जीएसटी निरीक्षक बताया और दिल्ली से लुधियाना में पीड़ित के स्टोर तक लाए जा रहे सोने की खेप को जप्त करके ले गए।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जिसके बाद पीड़ित ज्वेलर्स रविंद्र कुमार ने शनिवार को रानी बाग थाने में मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित सोना दिल्ली से खरीदकर लुधियाना के स्थानीय बाजारों में बेचता है।

10 जुलाई को डिलीवरी लेने के लिए उसने अपने ड्राइवर और कर्मचारी को दिल्ली भेजा था। रास्ते में उन्हें अन्य कार ने रोक लिया और खुद को जीएसटी विभाग के अधिकारी सतबीर कुमार के रूप में पेश किया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास जो सोना है वह अनाधिकृत है और उस सोने को जप्त करके अपने साथ ले गए थे और फिर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस ने इस मामले में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और पाया की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई कार पंजाब की तरफ ही जा रही थी।

वहीं आरोपी एक ढाबे पर किसी का इंतजार करते हुए पाया गया तो उसकी पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई। जिसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने हीं सुशील कुमार को अपने पास सोना होने की बात बताई थी।

बताया जा रहा है कि सुशील कुमार पर धोखाधड़ी और अन्य करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज है। वह पहले जीएसटी के कार्यालय में ही काम करता था। नौकरी से निकाले जाने के बाद वह इस तरह की डकैती व धोखाधड़ी करने लग गया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों का भी पता लगा रही है।

सोने का भाव 2025 तक 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए जा सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Jewellers News: मेरठ में बंगाली कारीगर ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख का सोना फरार
Jewellers News, Bangali Karigar, Jewellery, Gold, बंगाली कारीगर मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ज्वेलर्स की दुकान से बंगाली कारीगर 35 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गया है। आरोपी ज्वेलर्स की दुकान से लगभग आधा किलो सोना लेकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद जिन व्यापारियों की दुकान से सोने की चोरी हुई है। उन सभी व्यापारियों ने देहली गेट थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल सर्राफा व्यापारियों के यहां पर बंगाली कारीगर कार्य करता था। उसने तीन सराफा व्यापारियों का करीब आधा किलो सोना जिसकी कीमत बाजार में 35 लाख रुपए बताई जा रही है लेकर फरार हो गया। व्यापारियों ने उसे यह सोना जेवर बनाने के लिए दिया था लेकिन आरोपी बंगाली कारीगर उसे लेकर अपने परिजनों के साथ फरार हो गया है। इस मामले में सराफा एसोसिएशन ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद ने सभी ज्वेलर्स से निवेदन किया है कि वो किसी भी कारीगर को सोना देने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें। जांच के बाद ही किसी को गहने बनाने के लिए सोना दें।

हजारीबाग में 1 हफ्ते में दूसरी बार ज्वेलर्स के यहां दूसरी बड़ी चोरी
दूसरी तरफ झारखंड के हजारीबाग में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों रुपए की ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया है। यहां पर पिछले 2 दिनों में यह दूसरी बड़ी चोरी है। बताया जा रहा है कि इसके पहले एक बर्तन दुकान में चोरी की घटना हुई थी और अब मुन्नी ज्वेलर्स पर करीब 15 से 20 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुकान के आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर कुल 7 युवक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए ज्वेलर्स की दुकान में घुसे थे। यहां पर चोरों ने 15 से 20 लाख रुपए की आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फरियादी ज्वेलर्स सुरेश प्रसाद एवं राजकुमार सोनी ने बताया कि उन्हें पड़ोसी के द्वारा सूचना मिली कि रात 3:00 बजे दुकान के शटर टूटे हुए थे।

इसके बाद वे आनन-फानन में अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में चोरी हुई है। दुकान से लगभग 15 से 20 लाख का माल गायब है। जिसमें सोने एवं चांदी के आभूषण शामिल है ज्वेलर्स और आसपास के रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

जयपर में कस्टम वालों ने यात्री से 20 लाख का सोना बरामद किया
जयपुर में कस्टम विभाग के अधिकारियों के द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस कार्यवाही में एयरपोर्ट पर दुबई से जयपुर आए यात्री के बैग से करीब 20 लाख का सोना कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बरामद किया है। यात्री अपने सूटकेस में स्क्रू के तौर पर सोने की तस्करी कर रहा था और उसने लगभग 36 स्क्रू अपने सूटकेस में सोने के कसे हुए थे। बताया जा रहा है कि कोई बरामद किए गए सोने का वजन 318 ग्राम है।

जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग ने शाम को 6:00 बजे के करीब एयर इंडिया की उड़ान जो कि दुबई से जयपुर आई थी। उसमें यात्रा कर आए एक युवक को एयरपोर्ट पर रोका। उसके सामान की गहनता से जांच करने के बाद विभाग को उस पर शक हुआ और उसके सूटकेस के स्क्रू सोने के मिले। उसे पूछताछ की गई तो उसके मुंह में भी सोने के दो स्क्रू रखे हुए थे। कस्टम विभाग ने जांच कर पाया कि युवक से जप्त किया गया सोना पूरी तरीके से शुद्ध है और उसकी बाजार में कीमत करीब ₹20 लाख बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 26 मई को कस्टम विभाग ने जयपुर के एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया था जो कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक तो निकला था लेकिन स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस समय जो सोना पकड़ा गया था उसकी 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही थी।

सोने का भाव 2025 तक 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए जा सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Duplicate Gold Biscuits, Jewellers News: फर्जी आधार देकर ज्वेलर को बेच दिए नकली सोने के बिस्किट, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड
Fake gold biscuits, Gurugram Jewellers, Jewellers News: गुरुग्राम में चांदी के बिस्किट पर सोने की परत चढ़ा कर उसे सोने के बिस्किट बताकर बेचने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नकली सोने के बिस्किट बताकर 5.5 लाख भी ऐंठ लिए है। इस वारदात को अंजाम शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने जीजा के साथ मिलकर दिया है। मामले में शोरूम के मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिस्किट बेचते समय फर्जी आधार कार्ड दे दिया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर 27 के रहने वाले कमल नामक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह sector-63 के पारस ट्रिनिटी मॉल में स्थित गणपत राज गोल्ड के शोरूम में मैनेजर के तौर पर कार्य करता है। 26 जून को उनके शोरूम में साहिल नाम का युवक आया था।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जिसने 100 ग्राम सोने के बिस्किट की बात कही थी। उसने स्विस कंपनी का बिस्किट दिखाया जिसमें उनके शोरूम में मौजूद कर्मचारी हर्ष ने जब बिस्किट की जांच की तो उसे सही बताया।

इस पर शोरूम में साहिल का आधार कार्ड और अन्य जानकारी प्राप्त करने के बाद उससे बिस्किट लिए गए और उसके बदले में उसे 5.5 लाख दे दिए गए लेकिन जब बाद में बिस्किट की कैमरे से जांच की गई तो पता चला कि बिस्किट चांदी का है सोने का नहीं।

उस पर सोने की परत चढ़ी हुई है। इस पर उन्होंने बिस्किट बेचने वाले युवक साहिल को फोन किया था। उसका फोन भी बंद किए मिला और एड्रेस भी उसने गलत दिखाया था। वही आधार कार्ड भी फर्जी दे दिया था। जब जांच की गई तो पता चला कि साहिल का असली नाम राहुल सोनी है और वह दुकान में ही काम करने वाले सौरव सोनी का जीजा है।

इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने दुकान के कर्मचारी सौरव सोनी और उसके जीजा राहुल सोनी के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोने का भाव 2025 तक 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए जा सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Gwalior Jewellers GST Survey: ग्वालियर में ज्वेलर्स के यहां जीएसटी अधिकारियों का सर्वे, टैक्स चोरी की शिकायत पर कार्रवाई
Naveen Jewellers GST, Gwalior Jewellers GST Survey, Naveen Jain: जीएसटी की चोरी करने वालों की धरपकड़ तेज हो गई है। पूरे देश में जीएसटी चोरी करने वालों की पकड़ चल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक नामी ज्वेलर के यहां GST अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वे में कितने की टैक्स चोरी पकड़ी गई इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

फ्री प्रेस अखबार की खबर के मुताबिक ग्वालियर में जीएसटी विभाग में सर्राफा कारोबारी नवीन जैन के यहां जीएसटी अधिकारियों ने सर्वे किया है। ये सर्वे 19 जुलाई 2023 को किया गया था। ग्वालियर में इनकी नवीन ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। इनके यहां पर टैक्स चोरी को लेकर अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुट गए हैं।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

दरअसल लंबे समय से जीएसटी को प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी नवीन जैन के द्वारा टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने जांच की और जांच में पुष्टि होने पर यहां पर छापामार कार्यवाही की गई है।

विभाग के करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी की टीम यहां पर सर्वे किया। नवीन जैन के संस्थान पर टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही यहां पर आवक जावक के रिकॉर्ड को भी देखा जा रहा है।

जीएसटी का ये सर्वे राज्य जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जीएस भालेकर के निर्देशन में एंटी एवेजन विंग के अधिकारी मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में 6 से अधिक जीएसटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से किया गया।

अगर आप एक आम ज्वेलर हैं तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जीएसटी का ये सर्वे बहुत छानबीन के बाद होता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से टैक्स चोरी की रिपोर्ट तैयार होती है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका में इस तरह का सर्वे होता है।

जीएसटी अधिकारी किसकी चेकिंग करेंगे और आपको क्यों नहीं घबराना चाहिए

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और इस तरह की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Fraud with Jewellers: ज्वेलर्स के बेटे के साथ धोखाधड़ी, सोने की 25 नकली मोहरे थमाकर लाखों रुपए का माल ले उड़े
Fraud with Jeweller, Lakhimpur Jewellers, Jewellers Narendra Kumar, Lakhimpur News: आजकल ज्वेलर्स के साथ धोखाधड़ी की बहुत सी घटनाए हो रही हैं। लखीमपुर में एक ग्राहक ने पहले ज्वेलर्स के ऊपर विश्वास जमाया और फिर धोखाधड़ी कर दी। लखीमपुर में एक ज्वेलर्स के साथ ऐसी ही धोखाधड़ी की घटना सामने आई है।

लखीमपुर में ज्वेलर्स के बेटे को धोखेबाजी में सोने की 25 नकली मोहरे दे दी और उसके बदले में जेवर और नगदी लेकर कभी 10 लाख रुपए का चूना लगा कर चले गए। ठगी का अहसास होने के बाद ज्वेलर्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदी रोड स्थित मुन्नू गंज के रहने वाले ज्वेलर्स नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मोहम्मदी रोड पर राधिका ज्वेलर्स के नाम से एक आभूषण की दुकान है। उनकी दुकान में पिछले 3 महीने से एक एक आंख वाली महिला और एक पुरुष आकर लेनदेन करते थे और खुद को राजस्थान का रहने वाला बताते थे और कहते थे कि वह भैंस का और दूध का कारोबार करते हैं। उन्होंने धीरे-धीरे ज्वेलर पर विश्वास जमा लिया। इसके झांसे में उनका बेटा आ गया।

20 जुलाई की शाम को ज्वेलर नरेंद्र कुमार दुकान पर नहीं थे। उनका बेटा दुकान पर बैठा हुआ था तभी दोनों आए। ज्वेलर नरेंद्र कुमार के बेटे को सोने की 25 मोहरे दी और 4.5 लाख रुपए के गहने और 5.5 लाख रुपए नकद लेकर चले गए।

ज्वेलर्स के बेटे ने भी भरोसे के चलते दोनों की दी हुई सोने की मोहरे बिना जांच किए हुए ही रख ली और उन्हें पैसे भी दे दिया लेकिन जब पिता ने आकर सोने की जांच की तो वह सोना नकली निकला। इसके बाद ज्वेलर के होश उड़ गए।

धोखाधड़ी का पता चलने पर ज्वेलर्स नरेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर मामले में 419 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

सोने का भाव 2025 तक 80000 रुपए हो सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

Khazanchi Jewellers IPO: खजांची ज्वेलर्स का IPO 24 जुलाई से खुलेगा, कंपनी IPO से 96.74 करोड़ रुपए जुटाएगी
Khazanchi Jewellers IPO, Khazanchi Jewellers Price Band: चेन्नई की बहुप्रसिद्ध कंपनी खजांची ज्वेलर्स रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च कर रही है और इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 96.74 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने बाजार निर्माताओं के लिए 346,000 इक्विटी शेयर और एस एन आई और खुदरा निवेशकों के लिए 50% शेयर आरक्षित रखे हैं।

कंपनी ने बताया कि वह अपनी आईपीओ से अर्जित हुई आय का उपयोग नए शोरूम इन्वेंटरी कार्यशील पूंजी और सामान्य कॉल पर 2 देशों के वित्त पोषण के लिए करेगी। कंपनी ने बताया है कि 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 481.82 करोड़ की कमाई कंपनी को हुई है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव में कितनी तेजी या मंदी आएगी ये जानने के लिए SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज का प्रीमियम टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें। इसमें आपको सेबी रजिस्टर्ड और अवॉर्ड जीतने वाले एक्सपर्ट्स से सोने, चांदी के साथ एनर्जी, मेटल और एग्री कमोडिटीज की प्रीमियम रिपोर्ट्स और MCX के ट्रेडिंग कॉल्स रोजाना मिलेंगे।

जिसमें खजांची ज्वेलर्स को 7.57 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है और कंपनी को अपने प्रोस्पेक्टर्स के लिए बीएसई लिमिटेड से मंजूरी भी मिल गयी है।

कंपनी ने बताया कि उनका आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा और 28 जुलाई तक बंद हो जाएगा। कंपनी ने एक शेयर का भाव 140 रुपए रखा है। ये एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। आवेदन और ट्रेडिंग के लिए बाजार लॉट वैल्यू 1000 शेयर होगा और शेयर बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होंगे।

दरअसल खजांची ज्वेलर्स भारतीय आभूषण उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर पिछले 3 दशकों से अधिक समय का इतिहास कायम किए हुए हैं और यह हार चेन अंगूठी झुमके चूड़ियां कंगन पेंडेंट नोज पिन मंगलसूत्र और कड़े सहित उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण उत्पादों के नवीनतम डिजाइन निर्माण और बिक्री करते हैं।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

ताराचंद मेहता, गौतम, ताराचंद मेहता एंड संस, गौतम एचयूएफ और फैंसी देवी यह सभी कंपनी के प्रमोटर हैं। कंपनी की शुरूआत 1996 में हुई थी।

पिछले कुछ दिनों में ज्वेलर्स कंपनी की तरफ से ये दूसरा आईपीओ है। हाल ही में कोलकाता की कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड का आईपीओ आया था। इसे शेयर मार्केट ने हाथोहाथ लिया था। ज्वेलरी कंपनियां पूरे देश में स्टोर खोलने के लिए पूंजी जुटा रही हैं।

सोने का भाव 2025 में 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए तक पहुंच सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।