ज्वेलरी एक्जिबिशन – Gold Price Today

DJGF 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा Delhi Jewellery and Gem Fair, 700 से ज्यादा एग्जीबिटर्स होंगे शामिल
DJGF 2026: भारत की बड़ी ज्वेलरी एक्जिबिशन में से एक दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2026 (DJGF 2026) की शुरूआत 26 सितंबर से होगी। 3 दिन चलने वाली ये एक्जिबिशन 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2026 (Delhi Jewellery and Gem Fair 2026) के 14वे संस्करण का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में होगा। इस ज्वेलरी एक्जिबिशन में 700 से ज्यादा एक्जिबिटर्स भाग ले रहे हैं।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर (DJGF 2026) शो में करीब 3,00,000 वर्ग फीट से अधिक के बिजनेस एरिया में 3000 से ज्यादा ज्वेलरी ब्रांड अपने कलेक्शन के साथ हाजिर होने वाले हैं। इस शो में 1,75,000 से ज्यादा ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जाएंगे। अगर आप ज्वेलर, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर या होलसेलर हैं तो आपके लिए ये एक्जिबिशन बहुत ही फायदे का सौदा साबित होने वाली है। त्योहारों और शादी के सीजन के ठीक पहले आयोजित होने के कारण नए डिजाइन और कलेक्शन यहां पर आपको भरपूर मिलेंगे।

इस शो में क्या होगा खास? (Key Highlights)

इस शो में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, पर्ल, जेम स्टोन, मशीनरी सप्लायर्स और प्रमुख ब्रांड्स शामिल होंगे। इसके अलावा, शो में खास आकर्षण के रूप में ये चीजें मौजूद रहेंगी:

एक्सक्लूसिव सिल्वर पवेलियन (Exclusive Silver Pavilion)

नॉलेज सेशंस, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप्स

शक्ति अवार्ड्स (Shakti Awards)

रिटेल ज्वेलरी गिल्ड अवार्ड्स (Retail Jewellery Guild Awards)

ज्वेलरी रिटेल सिम्पोजियम (Jewellery Retail Symposium)

कुल मिलाकर एक ज्वेलर के लिए यहां उनके कारोबार से जुड़ी हर चीज, सर्विस और लोग मौजूद होंगे। इसके साथ ही 30,000 से ज्यादा ट्रेड विजिटर्स के आने की संभावना है।

2026 के प्रमुख एक्जिबिटर्स (Exhibitors List)

इस वर्ष प्रदर्शनी में Ananya Diamond, BJH Jewels Private Limited, Aadi Gems, Lakhtarwala Jewellers Private Limited, Meera Jewellers, Baba Jewellers Pvt. Ltd., Padmavati Exports और Swarchi सहित और भी कई प्रमुख कंपनियां अपने नवीनतम कलेक्शन और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

शो में भाग लेने और रजिस्ट्रेशन के लिए

अगर आप भी दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2026 का हिस्सा बनना चाहते हैं, स्टैंड बुक करना चाहते हैं या बतौर विजिटर रजिस्टर करना चाहते हैं, तो शो इन्क्वायरी के लिए आधिकारिक ईमेल और मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

रेजिस्ट्रेशन लिंक

Exhibitor- https://djgfregistration.jewelleryfair.in/exhibitor_reference_registration/?ref=exhibitor_creatives

Stand- https://delhi.jewelleryfair.in/forms/book_your_space

Visitor- https://djgfregistration.jewelleryfair.in/registration/?ref=website

ईमेल संपर्क: surendra.singh@informa.com | laukik.basankar@informa.com

DJGF शो के बारे में (About the Show)

Informa Markets India ने दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर (DJGF) 2026 के 14वें संस्करण की घोषणा कर दी है। यह मेगा B2B ज्वेलरी ट्रेड शो प्रगति मैदान (भारत मंडपम), नई दिल्ली में आयोजित होगा। पिछले साल की रिकॉर्ड सफलता के बाद इस बार भी यह आयोजन उत्तर भारत के सबसे बड़े और प्रभावशाली ज्वेलरी व्यापारिक आयोजनों में शामिल रहेगा।

DJGF 2026 में 600 से अधिक एग्जीबिटर्स और 1,200 से ज्यादा ज्वेलरी ब्रांड्स हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में सोना, चांदी, हीरे, रत्न (Gemstones), पोल्की ज्वेलरी के साथ-साथ ज्वेलरी डिजाइन और नई तकनीकों से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार भी DJGF Silver Show आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा गोल्ड, डायमंड, पोल्की ज्वेलरी और लूज़ डायमंड (Loose Diamond) सेक्टर की प्रमुख कंपनियां अपने नए कलेक्शन पेश करेंगी।

यह ट्रेड शो त्योहारी और शादी के सीजन से ठीक पहले आयोजित किया जा रहा है, जिससे ज्वेलर्स और व्यापारियों को नए डिजाइनों और कलेक्शन की खरीदारी का बेहतरीन अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष 25,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स देशभर से इसमें भाग लेने की उम्मीद है। रिटेलर्स, मैन्युफैक्चरर्स, एक्सपोर्टर्स और होलसेलर्स के लिए यह शो नए बिजनेस पार्टनर बनाने और व्यापार बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

ज्वेलरी उद्योग के कई प्रमुख विशेषज्ञों, जिनमें प्रमोद डेरेवाला (NGJIC), अशोक शेठ (GJEPC) और निरूपा भट्ट शामिल हैं, ने DJGF की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय ज्वेलरी उद्योग, विशेष रूप से हैंडमेड और सिल्वर ज्वेलरी, को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

DJGF 2026 से जुड़े कुछ सवाल-जवाब, FAQ’s

1. DJGF 2026 कब और कहां आयोजित होगा?
DJGF 2026 का आयोजन 26 से 28 सितंबर 2026 तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली में होगा। यह तीन दिवसीय B2B ज्वेलरी ट्रेड शो उत्तर भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी आयोजनों में से एक माना जाता है।

2. DJGF 2026 में कितने एग्जीबिटर्स और ब्रांड्स हिस्सा लेंगे?
इस वर्ष प्रदर्शनी में 700 से अधिक एग्जीबिटर्स, 3,000 से ज्यादा ज्वेलरी ब्रांड्स और 1,75,000 से अधिक ज्वेलरी डिजाइनों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शो ज्वेलरी उद्योग के प्रमुख निर्माताओं, ब्रांड्स और सप्लायर्स को एक मंच पर लाएगा।

3. DJGF 2026 में किन-किन उत्पादों और विशेष आकर्षणों को देखा जा सकेगा?
प्रदर्शनी में गोल्ड, सिल्वर, डायमंड, पोल्की, पर्ल, जेमस्टोन, मशीनरी, नई तकनीक और ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही Exclusive Silver Pavilion, Shakti Awards, Retail Jewellery Guild Awards, Jewellery Retail Symposium और विभिन्न नॉलेज सेशंस भी आयोजित होंगे।

4. DJGF 2026 किन लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है?
यह आयोजन ज्वेलर्स, रिटेलर्स, होलसेलर्स, मैन्युफैक्चरर्स, एक्सपोर्टर्स, डिजाइनर्स और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े सभी पेशेवरों के लिए उपयोगी है। यहां नए सप्लायर्स, बिजनेस पार्टनर्स, उत्पाद और आगामी सीजन के लिए लेटेस्ट कलेक्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

5. DJGF 2026 में भाग लेने या विजिटर के रूप में रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है?
इच्छुक कंपनियां स्टैंड बुक कर सकती हैं या विजिटर के रूप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल, ईमेल या संपर्क नंबरों के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price