Silver Show of India: राजधानी दिल्ली एक बार फिर गवाह बनने जा रही है देश के सबसे बड़े सिल्वर-विशेष बी2बी ट्रेड शो की। “सिल्वर शो ऑफ इंडिया” का दूसरा संस्करण 6 से 9 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगा। यह एक्सक्लूसिव प्रदर्शनी पूरी तरह से सिल्वर ज्वेलरी और आर्टिकल्स को समर्पित है।
📍 स्थान: यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), हॉल नं. 2, सेक्टर 25, द्वारका, नई दिल्ली।
शो की मुख्य झलकियां
हजारों ट्रेड विजिटर्स
1 लाख से ज्यादा सिल्वर डिजाइन्स की प्रदर्शनी
विज़िटर रजिस्ट्रेशन शुरू – लॉग ऑन करें: https://gesindiaexh.com/ssi
GES India Inc. पिछले दो दशकों से देशभर में अलग-अलग थीम पर 200+ सफल प्रदर्शनियां आयोजित कर चुका है। कंपनी की युवा और प्रतिबद्ध टीम लगातार इनोवेशन और क्वालिटी पर जोर देती है। दक्षिण भारत में आयोजित शो की सफलता के बाद अब दिल्ली में सिल्वर इंडस्ट्री के लिए यह आयोजन खास महत्व रखता है।

इंडस्ट्री लीडर्स की प्रतिक्रियाएं
चेतन कुमार मेहता, मैनेजिंग डायरेक्टर, लक्ष्मी डायमंड्स
“हमारे ऑनलाइन मार्केटिंग से छोटे शहरों से भी संभावित ग्राहकों की पूछताछ मिल रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।”
अभय रांका, प्रोप्राइटर, नवकार स्टर्लिंग सिल्वर
“हम बेहद उत्साहित हैं कि पूरी सिल्वर इंडस्ट्री को एक ही छत के नीचे ला रहे हैं। यह शो सिल्वर इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होगा और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
योगेश कोठारी, मैनेजिंग पार्टनर, रजत एम्पोरियम
“पहले सिर्फ बड़े रिटेलर्स ही सिल्वर ज्वेलरी रखते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। सिल्वर की डिमांड बढ़ने से नए रिटेलर्स भी सामने आ रहे हैं। सिल्वर शो ऑफ इंडिया ने हमें उन ज्वेलर्स से जोड़ने में मदद की जो सिल्वर ज्वेलरी रिटेलिंग में प्रवेश करना चाहते हैं।”



