Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceSilver Price Today, चांदी का भाव आज का 2019: दिल्ली और लखनऊ...

Silver Price Today, चांदी का भाव आज का 2019: दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव 50000 रुपए प्रति किलो के पार

Silver Price Today 2019: आज सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी रही। दिल्ली में बुधवार को चांदी के भाव में 2 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी आई। आज सोने के भाव में ज्यादा तेजी नहीं रही। दिल्ली में चांदी का भाव 2070 रुपए तेज होकर भाव 50125 रुपए पर पहुंच गया।

लखनऊ में भी चांदी के भाव में 2100 रुपए तेज होकर 51900 रुपए पर पहुंच गया। मुंबई में चांदी के भाव 1895 रुपए की तेजी आई। इंदौर में तो चांदी का भाव 2625 रुपए तेज हो गया।

दरअसल अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव के कारण सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी आ रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 122 रुपए की तेजी के साथ 39248 रुपए पर पहुंच गया। चंडीगढ़ के सराफा बाजार में चांदी का भाव 52300 रुपए प्रति किलो हो गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

आज हागंकांग में विवादित बिल वापस लेने की खबरों के बाद सोने और चांदी का भाव गिर गया। दूसरी तरफ इंटरनेशनल लेवल पर भाव अभी भी 6 साल की ऊंचाई पर है।

यहां जानिए आज देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी का भाव कितना रहा।

शहर सोना 22 CT (भाव रुपए में) चांदी
दिल्ली (Gold Price Delhi) 39248 (24 CT) 50125
मुंबई (Gold Price Mumbai) 39188 (24 CT)
39031 (22 CT)
49950
लखनऊ (Gold Price Lucknow) 40400 (24 CT)
39800 (22 CT)
36180 (18 CT)
51900
चंडीगढ़ (Gold Price Chandigarh) 40370
37800 (22 CT)
31700 (18CT)
52300
इंदौर (Gold Price Indore) 3852049650

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी किसी भी प्रकार से गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular