Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceSilver Coin Price 2020, चांदी सिक्का रेट: चांदी के सिक्कों के भाव...

Silver Coin Price 2020, चांदी सिक्का रेट: चांदी के सिक्कों के भाव यहां जानिए

Silver Coin Price, चांदी सिक्का रेट: सोने और चांदी में तेजी का असर चांदी के सिक्के के भाव (Silver Coin Rate) पर भी पड़ रहा है। चांदी के सिक्कों के रेट में भी तेजी है। आज हम आपको अलग-अलग शहरों में चांदी के सिक्कों का भाव (Silver Coin Price) क्या है इसकी जानकारी देंगे। इसमें 10 ग्राम चांदी का सिक्का, 1 तोले का चांदी का सिक्का, पुराना राजा चांदी का सिक्का और रानी सिक्का का भाव भी बताएंगे।

चांदी का भाव देश के अलग-अलग शहरों में हाजिर बाजार में 65000 रुपए से 72000 रुपए प्रति किलो तक है। चांदी के सिक्के (Silver Coin) का भाव चांदी के रेट पर ही निर्भर करता है। सिल्वर कॉइन आमतौर पर 999 फीसदी शुद्धता के साथ आते हैं। बाजार में MMTC सर्टिफाइड चांदी के सिक्कों से लेकर निजी ज्वेलर्स के बनाए सिक्कें मिलते हैं। चांदी के भाव में 2020 में भारी तेजी आ चुकी है।

मुंबई में चांदी के सिक्कों का भाव अगस्त 2020 में 680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 655 रुपए है। बिहार की राजधानी पटना में चांदी के सिक्के का भाव 650 रुपए है। लोग निवेश के तौर पर चांदी के सिक्के को खरीदते हैं।

2021 में चांदी के सिक्के का ताजा भाव

पुराने चांदी के रानी सिक्के की कीमत 900 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक है। राजा सिक्के की कीमत 850 रुपए से लेकर अलग-अलग शहरों में 1100 रुपए तक है। महारानी सिक्कें जिन्हें आमतौर पर रानी सिक्का कहा जाता है। इन चांदी के सिक्कों को विक्टोरिया भी कहते हैं। वहीं किंग जॉर्ज के सिक्कों की राजा सिक्का कहा जाता है। इन चांदी के सिक्कों की मांग दिवाली पर बहुत होती है। लोग धनतेरस और दिवाली पर असली चांदी के सिक्कों को पूजा में रखते हैं।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी चांदी के सिक्कों की बिक्री होती है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 5 ग्राम के MMTC-Pamp सर्टिफाइड चांदी के सिक्के की कीमत 599 रुपए है। वहीं इन प्लेटफॉर्म्स पर 10 ग्राम के चांदी के सिक्के की कीमत 950 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक है।

बड़े शहरों में चांदी के सिक्कों का भाव (अगस्त 2020)
शहर——–चांदी सिक्का भाव
जोधपुर———–675
देहरादून———650
समस्तीपुर——–660
दाहोद————650
ओरई————660
कमा————-570
जालौर———–625
रायसेन———-620
शिवपुरी———690
रुद्रप्रयाग——–655
आनंद———–610
रीवा————-640

चांदी के पुराने सिक्कों का भाव
शहर—————भाव
शामली———-1300 (पुराना)
वाराणसी——– 850 (राजा)
वाराणसी——– 900 (रानी)
घोरीमना———900
देवघर बैजनाथ—950
बहादुरगढ़——1550 (1 तोला)
बहादुरगढ़——1165

क्या ज्वेलर्स को उधारी बंद कर देना चाहिए?

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular