Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोना भाव आज 2019, Gold Price Today: पुष्य नक्षत्र से धनतेरस, दिवाली...

सोना भाव आज 2019, Gold Price Today: पुष्य नक्षत्र से धनतेरस, दिवाली तक सोने, चांदी का भाव तेज रहेगा, जानिए क्यों

सोना भाव आज 2019, Gold Price Today: आज पुष्य नक्षत्र है। इसमें और दिवाली, धनतेरस पर सोने, चांदी (Gold, Silver) की खरीद शुभ होती है। पिछली दिवाली पर जिसने भी सोना, चांदी खरीदा था उनको अब तक 25 से 30 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है।

सोने, चांदी के अधिकतर जानकार आगे भी दोनों धातुओं में तेजी के ही संकेत दे रहे हैं। यहां जानिए धनतेरस, दिवाली तक सोने चांदी का भाव कितना हो सकता है।

सोने, चांदी के भाव में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव रहा। ब्रेक्जिट और अमेरिका चीन की डील का असर सोने के भाव पर पड़ा। अमेरिका चीन की डील के पहले चरण के कारण दोनों कीमती धातुओं के भाव में थोड़ी गिरावट देखी गई।

शनिवार को हालांकि ब्रेग्जिट डील फेल हो गई। संसद के सदस्यों ने डील के खिलाफ वोट दिया और इसको 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक ब्रेग्जिट डील के अटकने और फेस्टिवल डिमांड के कारण सोने, चांदी के भाव में इस हफ्ते तेजी की संभावना है।

आज पुष्य नक्षत्र शाम 5:31 बजे से शुरू होगा जो मंगलवार शाम 4:38 बजे तक चलेगा। इस दौरान आप सोने, चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने के कारण MCX में दिन के सेशन में कारोबार नहीं होगा। शाम को MCX में कारोबार होगा। इसलिए आप पुष्य नक्षत्र को देखते हुए शाम को भी सोने, चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 1484 डॉलर होल्ड करेगा और चांदी का वायदा 17.3 डॉलर होल्ड करेगा। MCX पर सोने के भाव को 37700 रुपए का सपोर्ट है। वहीं चांदी के भाव 44700 रुपए प्रति किलो का सपोर्ट है।

जैन ने कहा कि सोने का भाव मजबूत हो सकता है और 38330 रुपए से 38580 रुपए तक का लेवल दिखा सकता है। वहीं चांदी का भाव भी मजबूती दिखा सकता है। चांदी का भाव इस हफ्ते 46000 से 46500 रुपए के लेवल दिखा सकता है।

अगली दिवाली तक सोना, चांदी कर देंगे मालामाल, यहां जानिए क्यों

उन्होंने इस हफ्ते सोने और चांदी में गिरावट पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए सोने पर क्लोजिंग स्टॉपलॉस 37700 रुपए और चांदी के लिए 44700 रुपए के स्टॉपलॉस की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबित सोने के भाव ने 40 हजार रुपए का लेवल टेस्ट किया है। अभी ये 38000 रुपए पर है। निवेशकों की खरीद के लिए ये भाव आकर्षक है। उन्होंने कहा कि सोना अगले 1 हफ्ते में 400 से 500 रुपए की तेजी दिखा सकता है।

उनके मुताबिक सोने का भाव 39000 रुपए के लेवल दिखा सकता है। अनुज गुप्ता के मुताबिक आगे चलकर सोने के भाव में बड़ी गिरावट मुश्किल लग रही है। अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले 5 साल में सोने का भाव 45000 रुपए होने की संभावना है।

अगर आपके पास थोड़ी सी भी पूंजी है तो सोना, चांदी में निवेश बुरा नहीं है ये हमेशा काम आता है। अधिकतर एक्सपर्ट अगले 1 साल में सोने, चांदी में तेजी ही बता रहे हैं। इस कारण से इस दिवाली पर खरीदा सोना आपको फिक्स्ड डिपॉजिट, महंगाई और दूसरे निवेश के विकल्पों से अच्छा रिटर्न दे सकता है।

रेलीगेयर कमोडिटीज में वाइस प्रेसीडेंट सुगंधा सचदेवा के मुताबिक अगली दिवाली तक सोने का भाव 42000 रुपए से 45000 रुपए का लेवल दिखा सकता है। वहीं चांदी का भाव 52000 रुपए से 58000 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

सोमवार की सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1490 डॉलर और चांदी का भाव 17.56 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर शुक्रवार को सोने का भाव 111 रुपए की गिरावट के साथ 38085 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 55 रुपए की गिरावट के साथ 45490 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular