Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeGold PricePlatinum Market Outlook 2026: लगातार चौथे साल बाजार में प्लैटिनम की कमी,...

Platinum Market Outlook 2026: लगातार चौथे साल बाजार में प्लैटिनम की कमी, WPIC रिपोर्ट का अनुमान

Platinum Market Outlook 2026: वैश्विक कमोडिटी बाजार इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं। कीमती धातुओं और औद्योगिक धातुओं में मांग-आपूर्ति का संतुलन लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इसी बीच वैश्विक प्लैटिनम बाजार में भी संकट गहराता जा रहा है। 4 मार्च 2026 को लंदन में जारी वर्ल्ड प्लैटिनम इन्वेस्टमेंट काउंसिल (WPIC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भी प्लैटिनम की आपूर्ति में 240 हजार औंस (koz) की कमी रहने का अनुमान है। यह लगातार चौथा वर्ष होगा जब बाजार घाटे (Deficit) में रहेगा।

इससे पहले 2025 में 1.1 मिलियन औंस (Moz) का ऐतिहासिक घाटा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि वैश्विक मांग की तुलना में उपलब्ध स्टॉक अब केवल चार महीनों की जरूरत पूरी करने लायक ही बचा है।

WPIC की रिपोर्ट, लगातार चौथे साल घाटा (Loss for the fourth consecutive year)

वर्ल्ड प्लैटिनम इन्वेस्टमेंट काउंसिल (WPIC) ने 2025 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष 2025 की अपनी ‘प्लैटिनम क्वार्टरली’ रिपोर्ट जारी की है, साथ ही वर्ष 2026 के लिए संशोधित पूर्वानुमान भी प्रकाशित किया है।

चौथी तिमाही (Q4) में अपेक्षा से अधिक मजबूत निवेश मांग, जिसे आंशिक (partial) रूप से प्लैटिनम कीमतों में तेजी ने सपोर्ट दिया जिस कारण वर्ष 2025 के लिए प्लैटिनम बाजार का घाटा बढ़कर 1,082 koz हो गया। यह 2014 से शुरू हुई ‘प्लैटिनम क्वार्टरली’ डेटा श्रृंखला में दर्ज अब तक की सबसे गहरी कमी है। पूरे वर्ष 2025 में कुल मांग साल-दर-साल 1% (+73 koz) बढ़कर 8,297 koz तक पहुंच गई, जो पिछले नौ वर्षों का उच्चतम स्तर है। इस वृद्धि का नेतृत्व मजबूत निवेश मांग और ज्वेलरी मांग में बढ़ोतरी ने किया। वहीं, कुल आपूर्ति 1% घटकर 7,215 koz रह गई।

वर्ष 2026 में प्लैटिनम बाजार में लगातार चौथे साल घाटा दर्ज होने की उम्मीद है, जो 240 koz रहने का अनुमान है। यह शुरुआती पूर्वानुमान से अलग है, जिसमें 2026 के लिए बाजार को लगभग संतुलित बताया गया था। यह बदलाव मजबूत निवेशक भावना को दर्शाता है, जिससे ETF होल्डिंग्स स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि पहले मुनाफावसूली (Profit Taking) की संभावना जताई गई थी। वर्ष 2026 में कुल मांग साल-दर-साल 8% (-678 koz) घटकर 7,619 koz रहने का अनुमान है। वहीं, कुल आपूर्ति 2% बढ़कर 7,379 koz होने का अनुमान है, जिसमें वृद्धि का मुख्य आधार रीसाइक्लिंग आपूर्ति में बढ़ोतरी है।

रिपोर्ट के मुख्य आकर्षण (Key Highlights of the Report)

वैश्विक प्लैटिनम बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन अब और स्पष्ट होता जा रहा है। ताज़ा अनुमानों से संकेत मिलता है कि उत्पादन, निवेश और औद्योगिक खपत के मोर्चे पर कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

  • वर्ष 2025 में 1,082 koz के गहरे घाटे के बाद 2026 में 240 koz के घाटे का पूर्वानुमान।
  • जमीन के ऊपर उपलब्ध स्टॉक (Above Ground Stocks) 2026 तक वैश्विक मांग के केवल चार महीनों से थोड़ा अधिक के बराबर रहने का अनुमान।
  • कुल बार और सिक्का (Bar and Coin) निवेश मांग 35% बढ़कर 725 koz तक पहुंचने की संभावना, सभी बाजारों में वृद्धि के संकेत और भारत एक नए ग्रोथ मार्केट के रूप में उभरता हुआ।
  • एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) और एक्सचेंज स्टॉक ऊंचे स्तर पर बने रहने की उम्मीद, लेकिन 2025 जैसी बड़ी आमद (Inflow) दोबारा नहीं होने की संभावना, जिससे कुल मांग 8% घटकर 7,619 koz रहने का अनुमान।
  • औद्योगिक मांग में सुधार की उम्मीद, जो 11% बढ़कर 2,124 koz तक पहुंच सकती है। कांच उद्योग में क्षमता विस्तार से यह बढ़ोतरी संभव, जबकि ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी मांग में क्रमशः 3% और 12% की कमी की संभावना।
  • कुल प्लैटिनम आपूर्ति में 2% वृद्धि का अनुमान, जिसमें रीसाइक्लिंग आपूर्ति 10% बढ़ेगी (उच्च कीमतों से प्रोत्साहित), जबकि खनन आपूर्ति स्थिर रहने की संभावना।

विशेषज्ञ की राय (Expert Opinion)

ट्रेवर रेमंड (CEO, World Platinum Investment Council) ने कहा कि, “प्लैटिनम की कीमतों में तेजी के पीछे मजबूत फंडामेंटल्स, जमीन के ऊपर मौजूद स्टॉक में कमी और वैश्विक राजनीतिक अनिश्चितता मुख्य कारण हैं। 2026 में भी बाजार में तंगी बनी रहेगी, जिससे निवेशकों की रुचि प्लैटिनम में बनी रहेगी।”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गुआंगज़ौ फ्यूचर्स एक्सचेंज (GFE) में मौजूद स्टॉक का डेटा सामने आने पर प्लैटिनम की कमी का आंकड़ा वर्तमान अनुमान से भी अधिक गहरा सकता है।

प्लैटिनम बाजार के लिए 2025 का साल पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक मांग वाला साल रहा। हालाँकि 2026 में कुल मांग में कुछ कमी आने की उम्मीद है, लेकिन आपूर्ति में सुधार न होने के कारण बाजार में तंगी और कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। निवेशकों के लिए भारत जैसे उभरते बाजार नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या है खास? (Investment Insights)

  • ETF और एक्सचेंज स्टॉक्स: हालांकि 2025 जैसी रिकॉर्ड बढ़त की उम्मीद नहीं है, लेकिन ETF होल्डिंग्स स्थिर रहने की संभावना है।
  • चीन की नई पहल: चीन के एक प्रमुख बैंक और ज्वेलरी रिटेलर के साथ मिलकर प्लैटिनम बार की बिक्री शुरू की गई है, जिससे खुदरा निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
  • भारत पर नजर: रिपोर्ट में भारत को एक महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहाँ निवेश मांग में बड़ी तेजी देखी जा रही है।

प्लैटिनम का बाजार इस समय एक ‘स्ट्रक्चरल डेफिसिट’ के दौर से गुजर रहा है। आपूर्ति की तुलना में मांग का अधिक होना और वैश्विक स्टॉक का घटना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में प्लैटिनम की कीमतों में अस्थिरता और मजबूती दोनों देखी जा सकती है। निवेशकों के लिए, विशेषकर भारत और चीन में, प्लैटिनम अब एक आकर्षक वैकल्पिक संपत्ति बनता जा रहा है।

WPIC की रिपोर्ट से जुड़े कुछ ज़रूरी सवाल-जवाब, FAQ’s

1. 2026 में प्लैटिनम बाजार में कितने घाटे का अनुमान है?
WPIC की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में प्लैटिनम बाजार में 240 हजार औंस (koz) का घाटा रहने की संभावना है, जो लगातार चौथा साल होगा जब बाजार डेफिसिट में रहेगा।

2. 2025 में प्लैटिनम बाजार की स्थिति कैसी रही?
2025 में प्लैटिनम बाजार में 1,082 koz का ऐतिहासिक घाटा दर्ज किया गया, जो 2014 के बाद से डेटा श्रृंखला का सबसे गहरा शॉर्टफॉल रहा।

3. वैश्विक स्टॉक की स्थिति क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक जमीन के ऊपर उपलब्ध प्लैटिनम स्टॉक वैश्विक मांग के केवल चार महीनों की जरूरत पूरी करने लायक ही बचा है।

4. 2026 में मांग और आपूर्ति का अनुमान क्या है?
2026 में कुल मांग 8% घटकर 7,619 koz रहने का अनुमान है, जबकि कुल आपूर्ति 2% बढ़कर 7,379 koz हो सकती है, जिसमें बढ़ोतरी मुख्यतः रीसाइक्लिंग से आएगी।

5. निवेशकों के लिए प्लैटिनम क्यों आकर्षक बना हुआ है?
मजबूत फंडामेंटल्स, सीमित स्टॉक, ETF होल्डिंग्स की स्थिरता और भारत व चीन जैसे उभरते बाजारों में बढ़ती निवेश मांग प्लैटिनम को एक आकर्षक वैकल्पिक निवेश विकल्प बना रही है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular