Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsSwarnkar Samaj: हनुमानगढ़ में स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रमोद सोनी...

Swarnkar Samaj: हनुमानगढ़ में स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रमोद सोनी अध्यक्ष

Swarnkar Samaj, Hanumangarh Jewelles: हनुमानगढ़ शहर की स्वर्णकार समाज की बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक गुरुवार को टाउनसोनी मार्केट में आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वर्णकार समाज कार्यकारिणी को गठित करना था। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रमोद सोनी ने पूर्व में गठित कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए कार्यकारिणी का गठन किया है।

जिसमें जगदीश धुप्पड़, भागीरथ सहदेव, रघुवीर जोड़ा, सुलखन सिंह मौसूण, विजय जोड़ा,ओम धुप्पड़, कैलाश कड़ेल को संरक्षक उपाध्यक्ष अनिल जोड़ा महासचिव, महेश सहदेव कोषाध्यक्ष, जेकी सहदेव प्रचार मंत्री, हरीश सहदेव को बनाया गया।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद सोनी ने सभी सदस्यों को आईडी कार्ड भी वितरित किए। इस बैठक में 7 साल पहले पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में सभी सदस्यों के आईडी कार्ड शुल्क लेने के बावजूद भी कार्ड नहीं बनाने पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया था।

साथ ही सदस्यों ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सोनी से हिसाब लिया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन के दौरान पूर्व अध्यक्ष विनोद रोपड़ मुरली जांगला रामेश्वर सोनी विनोद सहदेव नीतू जोड़ा पप्पू सहदेव नवीन जोड़ा कालू डाबर सहित कई सदस्य मौजूद थे। हनुमानगढ़ में स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी बनने से ज्वेलर्स समुदाय में हर्ष है।

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular