Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Silver Target, सोना भाव आज 2019: MCX पर चांदी में फिर...

MCX Silver Target, सोना भाव आज 2019: MCX पर चांदी में फिर बड़ी तेजी, एक्सपर्ट से जानिए आज क्या होगा

सोना भाव आज 2019, MCX Silver Target: सोने, चांदी के रेट में फिर से तेजी का दौर दिखना शुरू हो गया है। MCX पर चांदी का भाव 1675 रुपए तेज हो गया। क्या आज भी MCX पर चांदी के भाव (MCX Silver Rate) में बड़ी तेजी रहेगी। यहां जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय।

दरअसल सोने और चांदी (Gold, Silver)में आ रही तेजी के पीछे इसके पीछे सबसे बड़ा कारण जियो पॉलिटिकल टेंशन है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold)ने 1522 का लेवल टेस्ट किया। चांदी भी ऊंचे में 18.64 डॉलर तक पहुंच गई थी।

अमेरिका में मैन्युफैक्चिरिंग और सर्विस पीएमआई के आंकड़ों के कारण डॉलर इंडेक्स स्थिर रहा। अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग के उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने के कारण चांदी के भाव को मजबूती मिली।

MCX पर सोने के भाव (MCX Gold Rate) ने 37974 रुपए का ऊंचा लेवल बनाया। सोना 37900 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। चांदी के भाव ने 4 फीसदी का ऊपरी सर्किट हिट किया और 48170 रुपए का ऊंचा लेवल बनाया। चांदी का भाव 48140 रुपए पर बंद हुआ।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सोने और चांदी का भाव आज मजबूत रहेगा। सोने के भाव को 37600 रुपए पर सपोर्ट है। आज भाव ऊंचे में 38050 से 38150 रुपए ऊपर जा सकता है।

MCX पर चांदी का भाव 47500 रुपए का लेवल होल्ड करेगा। चांदी 48300 रुपए के ऊपर बनी रहेगी और भाव 48800 से 49000 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37500 रुपए का स्टॉप लॉस और 38200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

उन्होंने MCX पर चांदी को 48000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉपलॉस और 48800 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने आज MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37850 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 37600 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38100 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 47800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47500 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 48500 रुपए तक जा सकता है।

जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट की तेजी देखते हुए आज हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में तेजी के संकेत हैं। दूसरी तरफ कई शहरों में चांदी के रेट में बड़ी तेजी आ सकती है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1521 डॉलर और चांदी का भाव 18.58 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने का भाव 206 रुपए की तेजी के साथ 37903 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1675 रुपए की तेजी के साथ 48140 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular