Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Silver: सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत, जानिए क्यों

MCX Silver: सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत, जानिए क्यों

MCX Silver: चांदी के भाव ने इंटरनेशनल लेवल पर 17 डॉलर का अहम स्तर तोड़ दिया। MCX पर भी चांदी के भाव में 449 रुपए की गिरावट आई। वहीं सोने के भाव में सोमवार को गिरावट आई। सोने के भाव ने इंटरनेशनल लेवल पर 1500 डॉलर का अहम स्तर तोड़ दिया। सोना सोमवार रात में 1496 डॉलर पर बंद हुआ।

रुपए में कमजोरी के कारण भारत में बड़ी गिरावट पर लगाम लग गई। इंडिया निवेश में कमोडिटी प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक आज MCX पर सोने के भाव में कुछ गिरावट (करेक्शन) आ सकती है क्योंकि ग्लोबल इक्विटी मार्केट में रिकवरी देखी गई। MCX पर चांदी (MCX Silver) में भी यही ट्रेंड दिख सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रेड वॉर पर सकारात्मक ट्विट किया जिसका असर पड़ा। जैन के मुताबिक सोने का भाव आज MCX पर 37500 रुपए का लेवल छू सकता है वहीं चांदी का भाव 43000 पर आ सकता है।

जैन के मुताबिक जिन भी ट्रेडर्स की शॉर्ट पोजीशन हैं वो 37500 रुपए पर सोने में अपना प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। वहीं चांदी में 43000 रुपए पर प्रॉफिट बुक करने की सलाह जैन ने दी है। उन्होंने कहा कि मध्यम से लंबी अवधि में अभी भी सोने चांदी में तेजी का ही ट्रेंड दिख रहा है।

बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव यहां जानिए

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में कमजोरी रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37850 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 37950 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 37600 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 43650 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 43450 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 43000 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37500 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 38050 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 42800 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 43800 रुपए का लेवल छू सकता है।

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1498 डॉलर और चांदी का भाव 16.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार रात को MCX पर सोने का भाव 142 रुपए की गिरावट के साथ 37796 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 449 रुपए की की गिरावट के साथ 43375 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular