Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Silver Today: आज एमसीएक्स पर चांदी का एक्सपायरी, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट...

MCX Silver Today: आज एमसीएक्स पर चांदी का एक्सपायरी, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की सलाह

MCX Silver Today: सोने के भाव ने घरेलू बाजार में गुरूवार को ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया। MCX पर सोने का भाव 39425 रुपए तक चला गया। चांदी का भाव भी 47440 रुपए हो गया। भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली, रुपए में कमजोरी, भारत पाक तनाव और हांगकांग के प्रदर्शन ने सोने, चांदी के भाव को समर्थन दिया।

बाद में अमेरिका और चीन की तरफ से व्यापार वार्ता पर सकारात्मक बयान आया। इसके बाद ग्लोबल इक्विटी मार्केट में तेजी आ गई और डॉलर इंडेक्स भाग गया। इस कारण से सोने और चांदी में मुनाफावसूली आ गई। सोने का भाव करेक्ट हो कर 38675 रुपए पर पहुंच गया। चांदी में भी गिरावट आई और ये 45901 के निचले स्तर पर पहुंच गई।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक आज चांदी की एक्सपायरी है और आगे लॉन्ग वीकेंड है इस कारण से सोने और चांदी के रेट में उतार, चढ़ाव रह सकता है। उनके मुताबिक सोने के भाव को 38600 रुपए पर सपोर्ट है।

अगर इंट्राडे में इसने ये तोड़ा तो गिरकर 38300 रुपए तक नीचे आ सकता है। सोने को ऊपर में 39050 पर रेसिसटेंस है। चांदी के भाव को नीचे में 45800 पर सपोर्ट है अगर ये टूटा तो भाव गिरकर आज 45200 से 45000 रुपए तक आ सकता है। ऊपर में भाव को 46500 रुपए पर रेसिसटेंस है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रह सकती है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38500 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39200 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 46100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 45700 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 46800 रुपए का लेवल छू सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38950 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38550 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 46400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 46200 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 45500 रु पए प्रति किलो हो सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1523 डॉलर और चांदी का भाव 18.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 383 रुपए की गिरावट के साथ 38782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 393 रुपए की गिरावट के साथ 46253 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular