Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Today: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा रहेगा,...

MCX Gold Today: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Today: सोने के भाव में पिछले हफ्ते कुछ मुनाफावसूली देखी गई थी। लगातार तीसरे हफ्ते सोना हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। स्विस बैंक के स्ट्रैटेजिस्ट के मुताबिक साल अंत तक सोने का भाव (Gold Price) 1600 डॉलर का स्तर टच कर सकता है।

वैश्विक स्तर पर धीमी विकास दर और चीन और अमेरिका का ट्रेड को लेकर तनाव निवेशकों को सोने की तरफ ले जा रहा है। ईटीएफ होल्डिंग बढ़ रही है। इसके अलावा दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। ग्लोबल सोवेरन बॉन्ड यील्ड भी गिर रही है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी रिसर्च के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी में तेजी की संभावना है। उनके मुताबिक इंटरनेशनल लेवल पर कॉमेक्स में सोने के भाव को 1500 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं चांदी को 16.8 पर सपोर्ट है।

MCX पर सोने के भाव (MCX Gold Price) को 37400 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है। MCX पर चांदी के भाव (Silver Price MCX) को 43000 से 42800 रुपए पर सपोर्ट है।

मनोज जैन ने गिरावट आने पर MCX पर सोने को 37500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37200 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। जैन के मुताबिक हफ्ते के दौरान सोने का भाव ऊपर में 38300 रुपए तक आ सकता है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

उन्होंने चांदी को 43000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। जैन ने चांदी के लिए 42500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक हफ्ते के दौरान चांदी का भाव 44000 रुपए तक आ सकती है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रह सकती है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37600 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 38200 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 43400 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 44200 रुपए का लेवल छू सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में कमजोरी रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38100 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 37800 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 43700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 43500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 43000 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1507 डॉलर और चांदी का भाव 17.05 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने का भाव 153 रुपए की गिरावट के साथ 38010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 244 रुपए की की गिरावट के साथ 43835 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular