Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver Price Today, सोना भाव आज का 2020: सोने के भाव...

Gold, Silver Price Today, सोना भाव आज का 2020: सोने के भाव में आज भी तेजी की संभावना, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price, Silver, सोने का भाव आज: सोने और चांदी के भाव में लगातार बड़ी तेजी जारी है। आज 20 फरवरी 2020 को सोने, चांदी का भाव कैसा रह सकता है इस पर जानिए कमोडिटी के बड़े एक्सपर्ट की राय।

सोने और चांदी के भाव में बुधवार को तेजी रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में तो सोने का रेट 1614 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस हो गया था। चांदी का भाव भी 18.4 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस तक पहुंच गया था।

MCX पर भी सोने का भाव अब तक की सबसे ऊंचाई पर पहुंच गया था। MCX पर सोने के रेट ने 41619 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई बनाई। वहीं चांदी ने भी 47710 रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में तेजी और अमेरिका में PPI, कोर PPI और हाउंसिंग के अच्छे आंकड़ों के बावजूद कीमती धातुओं ने नई ऊंचाई छुई।

जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में आगे भी तेजी की संभावना है। उन्होंने सोने, चांदी में गिरावट पर खरीद की सलाह दी है। जैन ने MCX पर सोने को 41400 रुपए पर 41180 रुपए के स्टॉपलास के साथ खरीद की सलाह दी है। सोने के लिए उन्होंने गुरूवार के लिए 41750 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने चांदी को 47350 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47100 रुपए का स्टॉपलास लगाने की सलाह दी है। जैन ने आज चांदी वायदा का 47850 रुपए प्रति किलो का लक्ष्य दिया है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 41500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 41300 रुपए का स्टॉप लॉस और 41900 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 47500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47200 रुपए का स्टॉपलॉस और 48100 रुपए का लक्ष्य दिया है। बुधवार को सोने, चांदी के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली में सोने का भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया। नीचे जानिए सोने, चांदी का भाव।

देश के बड़े शहरों में ये रहा सोने, चांदी का भाव

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज MCX पर सोने को 41751 रुपए तक जा सकता है। उनके मुताबिक ये लेवल टूटने पर सोने का भाव 41814 रुपए तक जा सकता है। वहीं नीचे में सोने के भाव को 41421 रुपए पर सपोर्ट है।

केडिया के मुताबिक चांदी का भाव आज 47855 रुपए प्रति किलो तक MCX पर जा सकता है। अगर ये लेवल टूटा तो भाव 47965 रुपए भाव हो सकता है। उनके मुताबिक चांदी के भाव को नीचे में 47285 रुपए पर सपोर्ट है।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1611 डॉलर और चांदी का भाव 18.4 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular