Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Silver, सोना भाव आज 2019: सोने, चांदी के भाव में...

MCX Gold Silver, सोना भाव आज 2019: सोने, चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज क्या होगा

MCX Gold, Silver, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आ गई। MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 800 रुपए और चांदी 1300 रुपए से ज्यादा गिर गई। डॉलर इंडेक्स इस साल की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स ने साल पहली बार 99 का लेवल क्रॉस किया है। इस कारण से मेटल्स में बिकवाली शुरू हो गई।

सोने का भाव (Gold Price) 7 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया और 1492 डॉलर का सपोर्ट तोड़ दिया। वहीं सोने के भाव ने 1472 डॉलर का निचला स्तर बनाया।

आज सुबह सोना 1471 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी 17 डॉलर पर पहुंच गई। भारत में MCX पर सोने का भाव 37800 के सपोर्ट को तोड़कर क्रैश हो गया और 37280 का लेवल टेस्ट किया।

चांदी का भाव भी 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया और 43975 रुपए के लेवल पर पहुंच गया। मजबूत डॉलर इंडेक्स ने कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा। आज सोने का भाव 1464 डॉलर का लेवल टेस्ट कर सकता है। वहीं MCX पर भाव 37000 रुपए तक आ सकता है।

दिवाली तक सोने, चांदी का भाव कितना रहेगा, यहां जानिए

चांदी का भाव आज नीचे में 16.8 से 16.55 डॉलर तक आ सकता है। MCX पर चांदी का भाव 43500 से 43200 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकता है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने को 1484 डॉलर का ऊपर में रेसिसटेंस है। वहीं चांदी के भाव को 17.4 डॉलर का बड़ा रेसिसटेंस है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने, चांदी की गिरावट खरीदने का मौका है। उन्होंने MCX पर सोने को 37200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 36900 रुपए का स्टॉप लॉस और 37700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 44000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 43600 रुपए का स्टॉपलॉस और 44800 रुपए का लक्ष्य दिया है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट यहां देखिए

MCX और इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकत है। सोमवार को भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई थी। यहां देखिए 22 कैरेट गोल्ड का रेट।

मंगलवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1470 डॉलर और चांदी का भाव 17 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार को MCX पर सोने का भाव 809 रुपए की गिरावट के साथ 36941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 1369 रुपए की गिरावट के साथ 44148 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular