Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold, सोना भाव आज 2019: दिवाली से पहले सोने, चांदी के...

MCX Gold, सोना भाव आज 2019: दिवाली से पहले सोने, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट के संकेत

MCX Gold, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी का भाव इंटरनेशनल मार्केट में गिर गया है। दिवाली से पहले सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धनतेरस 25 अक्टूबर और दिवाली 27 अक्टूबर 2019 को है।

अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई। दिवाली से पहले इस पूरे हफ्ते और आज सोमवार, 15 अक्टूबर 2019 को भाव में कितनी गिरावट आ सकती है नीचे जानिए।

इंटरनेशनल लेवल पर स्पॉट गोल्ड ने 1474 डॉलर का लेवल टेस्ट किया वहीं चांदी ने 17.34 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। MCX पर सोने का भाव 37691 और चांदी का भाव 44880 रुपए तक पहुंच गया था।

अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील हो गई है। इसके अलावा चरण 2, चरण 3 की बातचीत हो सकती है। दोनों देशों के बीच की बातचीत का कुल नतीजा सकारात्मक रहा।

अमेरिका ने चीन पर 250 अरब डॉलर के टैरिफ टाल दिए हैं। दूसरी तरफ चीन ने कहा है कि वो अमेरिका से 40 से 50 अरब डॉलर के कृषि प्रोडक्ट खरीदेगा। करेंसी के मोर्चे पर भी कुछ समझौता हुआ है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति और चीन के वाइस प्रीमियर के बयान सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा इस कारण से विश्व के शेयर बाजारों के लिए ये अच्छी खबर है पर सोने, चांदी के लिए निगेटिव खबर है।

हाल के घटनाक्रम से सोने की मांग में कमी आएगी। हालांकि मिडिल ईस्ट में जो तनाव चल रहा है और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट करेंगे।

सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग पर बड़ा फैसला, यहां जानिए

जैन ने कहा कि इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी। उनके मुताबिक इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव 1450 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव 17 डॉलर का लेवल छू सकता है। सोने के भाव को ऊपर में 1500 डॉलर का और चांदी को 17.66 का रेसिसटेंस है।

MCX पर सोने का भाव 37500 से 37300 रुपए के लेवल इस पूरे हफ्ते में दिखा सकता है। जैन के मुताबिक चांदी का भाव 44500 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

MCX पर सोने को ऊपर में 38050 रुपए का और चांदी को 45700 रुपए का रेसिसटेंस है। जैन ने सलाह दी है कि इस हफ्ते भाव बढ़ने पर सोने, चांदी में बिकवाली की स्ट्रैटेजी रखनी चाहिए।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने आज MCX पर सोने का वायदा 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38150 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का नीचे में MCX पर भाव 37700 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का दिसंबर वायदा 45400 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 45650 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 44800 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 37950 रुपए पर बेचने की सलाह दी है।

इसके लिए 38200 रुपए का स्टॉप लॉस और 37500 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 45300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 45800 रुपए का स्टॉपलॉस और 44500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

MCX और इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में भी सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत है। दिवाली से पहले भाव में गिरावट से हाजिर बाजार में सोने, चांदी की मांग में बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1486 डॉलर और चांदी का भाव 17.53 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने का भाव 298 रुपए की गिरावट के साथ 37861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ 45221 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular