Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold News Today: आज सोने, चांदी के भाव की चाल पर जानिए...

Gold News Today: आज सोने, चांदी के भाव की चाल पर जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX, सोना भाव आज: सोने के भाव में सोमवार सुबह को तेजी देखी गई। सोमवार को भारत में MCX और हाजिर बाजार में भाव कैसा रहेगा इस आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव सुबह 1600 डॉलर का लेवल क्रॉस कर 1606 डॉलर तक चला गया था। इसके बाद भाव में गिरावट देखी सुबह 8.30 बजे भाव 1592 डॉलर और चांदी 16.86 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।

गोल्डमेन ने रविवार को कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में तेजी से कटौती करने वाला है। फेड 2 हफ्ते बाद होने वाली बैठक से पहले भी दरों में कटौती कर सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के शुक्रवार को बिना किसी तय शेड्यूल के बयान देने के बाद गोल्डमैन ने ऐसा अनुमान लगाया है।

दूसरी तरफ इटली में कोरोना वायरस के केस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। अमेरिका ने कुछ देशों के यात्रियों के लिए अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए हैं। इटली में 1694 केस अब तक कोरोना के सामने आए हैं। सोने की सुबह की तेजी के ये बड़े कारण है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 41200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 41000 रुपए का स्टॉप लॉस और 42800 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 44200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 43700 रुपए का स्टॉपलॉस और 45000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने कहा कि सोने के भाव ऊपर में 42298 से 42645 रुपए तक जा सकता है। नीचे में भाव को 40496 रुपए पर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो भाव 40149 तक आ सकते हैं।

केडिया के मुताबिक चांदी का भाव ऊपर में 45502 रुपए तक जा सकता है। अगर ये लेवल टूटा तो भाव 46089 रुपए तक जा सकता है। भाव को नीचे में 42456 रुपए पर सपोर्ट है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक मुताबिक MCX पर सोने का भाव 40800 से 42000 की रैंज में रहेगा। MCX पर चांदी का वायदा भाव भी 43700 से 45500 रुपए की रैंज में रहेगा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular