Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold, Silver, सोना भाव आज 2019: आज सोने, चांदी के रेट...

MCX Gold, Silver, सोना भाव आज 2019: आज सोने, चांदी के रेट में तेजी की संभावना, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

MCX Gold, Silver, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी के भाव में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। यहां जानिए आज 3 अक्टूबर 2019, गुरूवार को सोने, चांदी के भाव (Gold Silver Price) पर देश के बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

MCX पर सोने और चांदी के भाव (MCX Gold Silver) में मंगलवार को रिकवरी आ गई थी। MCX पर दोनों हरे निशान पर बंद हुए थे। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण रुपए में मजबूती आई। सोने ने 1460 डॉलर का निचला स्तर बनाने के बाद बुधवार को फिर से 1500 डॉलर का लेवल टेस्ट किया।

अमेरिका में पीएमआई और नॉन फॉर्म रोजगार के आंकड़ों ने डॉलर इंडेक्स पर दबाव डाला। विश्व के शेयर बाजारों में गिरावट के कारण सोने, चांदी में तेजी आ गई।

MCX पर मंगलवार को इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन ने कहा कि सोने के भाव ने 38000 रुपए का लेवल तोड़ा। आज MCX पर सोने का भाव 38300 रुपए पर खुलने की संभावना है।

जैन ने कहा कि सोने के भाव में तेजी रहेगी। सोने का भाव 38300 रुपए से 38500 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकता है। MCX पर सोने के भाव को 37800 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है। चांदी के भाव में भी तेजी आई। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 17 डॉलर पर चली गई थी।

जैन ने कहा कि चांदी में गैप-अप ओपनिंग की संभावना है। चांदी 45400 पर खुलने की संभावना है। आज के सेशन में भाव 45500 से 45800 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकते हैं।

जैन ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों की गिरावट को देखते हुए सोने और चांदी के भाव तेज ही रहने के संकेत हैं। उन्होंने गिरावट पर सोने और चांदी को खरीदने की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने, चांदी में खरीद करनी चाहिए। उन्होंने MCX पर दिसंबर सोने का वायदा 37200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

दिवाली तक सोने, चांदी का भाव कितना रहेगा, यहां जानिए

इसके लिए 36900 रुपए का स्टॉप लॉस और 37700 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 44000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 43600 रुपए का स्टॉपलॉस और 44800 रुपए का लक्ष्य दिया है। बुधवार को 2 अक्टूबर के दिन अधिकतर शहरों के हाजिर बाजार में भाव तेज हो गया। यहां देखिए 22 कैरेट गोल्ड का रेट।

22 कैरेट गोल्ड का रेट यहां देखिए

जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट की तेजी को देखते हुए आज हाजिर बाजार में सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी। आज के भाव पर 1 दिन की छुट्टी का असर भी पड़ेगा। इसलिए ज्यादा तेजी आ सकती है।

गुरूवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1501 डॉलर और चांदी का भाव 17.57 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोना 412 रुपए की तेजी के साथ 37325 पर बंद हुआ। वहीं चांदी 715 रुपए की तेजी के साथ 44834 रुपए पर बंद हुई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular