Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Silver, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी का...

MCX Gold Silver, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी का भाव में आज तेजी रहेगी या मंदी, ये है एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Silver, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी के भाव में फिर से तेजी आने लगी है। गुरूवार को MCX पर सोने, चांदी का रेट (MCX Gold Silver) तेज हो गया। आज 4 अक्टूबर 2019, शुक्रवार को भी सोने, चांदी के रेट में तेजी के संकेत है।

अमेरिका में पीएमआई और नॉन फॉर्म पेरोल के डेटा के बाद कल सर्विस पीएमआई के आंकड़े भी उम्मीद के मुताबिक नहीं आए। इन खराब आंकड़ों के बाद अमेरिका में फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। डॉलर इंडेक्स में भी करेक्शन आ गया। जिससे मेटल के भावों को सपोर्ट मिला।

कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex Gold Price) 1520 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। वहीं चांदी के भाव ने 17.8 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। MCX पर भी तेजी आई। MCX पर सोने का भाव ऊंचे में 38650 रुपए तक चला गया। चांदी भी तेज होकर 45995 रुपए पर गई थी।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन अमेरिका और यूरोप के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कम आने के कारण वैश्विक स्तर पर ग्रोथ का डर सामने आने लगा है। इस कारण से ग्लोबल इक्विटी मार्केट में बिकवाली भी हो रही है जिससे सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी रहेगी। अगर सोने का भाव गिरकर 38300 रुपए तक आता है तो खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने चांदी को 45300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी।

दिवाली तक सोने, चांदी का भाव कितना रहेगा, यहां जानिए

उनके मुताबिक सोने का भाव 38650 रुपए का लेवल फिर से टेस्ट करेगा। इसके ऊपर बना रहा तो रैली 38800 रुपए तक जा सकती है। 38050 ऊपर में मेजर सपोर्ट है।

चांदी का भाव भी 46000 का लेवल टेस्ट कर सकता है। जैन ने कहा कि अगर इसके ऊपर चांदी बनी रही तो भाव 46500 रुपए तक जा सकता है। 45000 चांदी के भाव के लिए बड़ा सपोर्ट है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने, चांदी में आज तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 38300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38000 रुपए का स्टॉप लॉस और 38700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 45500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45000 रुपए का स्टॉपलॉस और 46500 रुपए का लक्ष्य दिया है। नीचे जानिए 22 कैरेट गोल्ड का रेट।

22 कैरेट सोने और चांदी का भाव

शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1508 डॉलर और चांदी का भाव 17.6 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार को MCX पर सोना 689 रुपए की तेजी के साथ 38000 पर बंद हुआ। वहीं चांदी 786 रुपए की तेजी के साथ 45638 रुपए पर बंद हुई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular