Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price Today: आज सोने का भाव MCX पर 40000 के...

MCX Gold Price Today: आज सोने का भाव MCX पर 40000 के पार जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Price Today, सोने का भाव आज का 2019: सोने के हाजिर भाव और MCX पर लगातार तेजी चल रही है। चांदी के भाव बुधवार को अधिकतर शहरों में 50 हजार से 52 हजार रुपए के बीच पहुंच गए। आज 5 सितंबर 2019 को सोने का भाव और चांदी का रेट कैसा रह सकता है इस पर कमोडिटी एक्सपर्ट की सलाह जानिए।

MCX पर सोने के भाव (MCX Gold Price) में बुधवार को कुछ मुनाफावसूली देखी गई जब चीन ने हागंकांग में प्रत्यर्पण बिल वापस ले लिया। चीन के अच्छे आर्थिक आंकड़ों के कारण भी कुछ मुनाफावसूली हुई। हम अपनी पिछली रिपोर्ट में भी बता चुके हैं कि कोई भी गिरावट खरीदारी का मौका है।

अमेरिका में कमजोर मैन्युफैक्चरिंग पीएम और फैक्ट्री के आंकड़ों के कारण वहां फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने की उम्मीद बढ़ गई है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और ब्रेक्जिक की अनिश्चितता के कारण फिर से सोने चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

बुधवार रात को सोने के भाव (Gold Price) ने एक बार फिर तेजी दिखाई और 39885 का उच्च स्तर बनाया। चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी आई और ये 51400 रुपए पर बंद हुआ। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने और चांदी में गिरावट आती है तो खरीदारी करनी चाहिए।

जैन ने MCX पर सोने (MCX Gold) को 39600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39400 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 40000 रुपए तक आ सकता है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 50800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50400 रुपए के नीचे स्टाप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 51500-51800 रुपए का लेवल छू सकता है।

मंदी में अपना कारोबार कैसे बढ़ाएं, यहां जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने को 39700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39450 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 40300 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 51000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 50550 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 51800 रुपए का लेवल छू सकता है। हाजिर बाजार में भी सोने का भाव लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को चांदी के भाव में कई जगह 2000 से 2500 रुपए तक की तेजी आई।

सोने, चांदी के रेट ने बनाए नए रिकॉर्ड, भाव यहां जानिए

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने का वायदा 39500 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 39350 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 40000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 50900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 50500 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 51850 रुपए तक जा सकता है।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1545 डॉलर और चांदी का भाव 19.41 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार रात को MCX पर सोने का भाव 156 रुपए की तेजी के साथ 39836 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 459 रुपए की की तेजी के साथ 50137 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular