MCX Gold Price Today: इस हफ्ते सोने और चांदी में तेजी का दौर चल रहा है। बुधवार को घरेलू बाजार में MCX में सोने और चांदी में तेजी देखी गई। यहां जानिए आज 16 अप्रैल को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा।
बुधवार को सोने का वायदा भाव MCX पर 46785 रुपए की नई ऊंचाई पर पहुंच गया और 46500 रुपए के ऊपर बंद हुआ। चांदी का भाव भी 44000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
दूसरी तरफ खबर मिली है कि अमेरिका में सोने, चांदी के सिक्के ढलना बंद हो गए हैं। अमेरिका की सिक्के ढालने वाली मिंट ने बुधवार को कहा कि वो न्यूयॉर्क में पश्चिम प्वाइंट वाली फैक्ट्री में सिक्कों का उत्पादन बंद कर रहे हैं क्योंकि कर्मचारियों को कोरोना वायरस का खतरा है।
इस जगह सोने, चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम के सिक्के बनते हैं तो डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए बेचे जाते हैं। अमेरिका में पिछले दिनों सोने और चांदी के सिक्को की मांग में बढ़ोतरी हुई है।
डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण कॉमेक्स पर सोने में कीमती धातुओं में कुछ मुनाफावसूली देखी गई। सोने का वायदा भाव 1750 डॉलर के नीचे गिर गया वहीं चांदी का भाव 15.5 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे आ गया।
रुपए में कमजोरी के कारण भारत में कीमती धातुओं के भाव में तेजी आई। अमेरिका में रिटेल बिक्री, मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के कमजोर आंकड़ों के कारण दोनों धातुओं के भाव को सपोर्ट मिला।
कमोडिटी के दिग्गज एक्सपर्ट मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी। अगर भाव 46330 रुपए तक आते हैं तो सोने में खरीदारी का मौका है। इसके लिए 46000 का स्टॉपलास जरूर लगाएं। सोना आज तेज होकर 46800 से 47100 रुपए तक जा सकता है।
विशेष संदेश: सुनार भाईयों ध्यान रखें 3 मई 2020 तक लॉकडाउन का पालन करना है।
जैन के मुताबिक चांदी को भी गिरावट आने पर 43600 के लेवल पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए 43100 रुपए का स्टॉपलास लगाएं। चांदी का भाव आज 44100 से 44650 रुपए तक जा सकता है।
केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 46400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46100 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 46800 से 47200 रुपए पर आ सकता है।
केडिया ने MCX पर चांदी का मई वायदा 43800 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 43400 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। केडिया ने कहा कि चांदी ऊपर में 44200 से 44600 रुपए तक आ सकती है। केडिया के मुताबिक आज डॉलर के मुकाबले रुपया 76.7 से 76.85 तक जा सकता है।
एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 46000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45400 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 46800 रुपए तक जा सकता है।
गुप्ता ने MCX पर चांदी वायदा 43500 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 42700 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। चांदी ऊपर में 44500 रुपए तक आ सकती है।
नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।



