Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price, सोना भाव आज: MCX पर सोना और चांदी का...

MCX Gold Price, सोना भाव आज: MCX पर सोना और चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Price, सोना भाव आज 2020: सोने और चांदी के भाव इंटरनेशल मार्केट में चल रही उथल-पुथल से प्रभावित हो रहे हैं। यहां जानिए 31 मार्च 2020, मंगलवार को सोने का भाव कैसा रह सकता है।

सोने के इंटरनेशनल भाव में सोमवार को कुछ तेजी देखी गई थी। डॉलर में मजबूती के कारण सोने का भाव मजबूत रहा। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण आर्थिक गतिविधियों के ब्रेक से भी सोने को सपोर्ट मिला। हालांकि चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट देखी गई।

तिमाही के दौरान सोने का भाव अभी भी 6.5 फीसदी ऊंचा है। पिछली 6 तिमाही से सोने में तेजी जारी है। जी 20 के देशों ने सोमवार को अपने शेयर बाजार खुले रखने का फैसला किया। अमेरिका में लॉक़ाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। भारत में भी लॉकडाउन के कारण पूरे देश में सराफा मार्केट बंद है।

सोमवार को MCX पर सोने का भाव 229 रुपए तेज होकर 43800 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 1066 रुपए की गिरावट के साथ 39828 रुपए पर बंद हुआ। मंगलवार की सुबह 8.32 बजे इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1614 डॉलर और चांदी 14.14 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 43750 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

इसके लिए 43550 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 43950 से 44200 रुपए पर आ सकता है।

केडिया ने MCX पर चांदी का मई वायदा 39700 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 39300 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। केडिया ने कहा कि चांदी ऊपर में 40100 से 40300 रुपए तक आ सकती है। केडिया के मुताबिक आज डॉलर के मुकाबले रुपया 76.3 से 76.6 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में गिरावट आ सकती है। उन्होंने सोने का वायदा 43700 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 42200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव MCX पर 42700 तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी का मई वायदा 40200 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 40800 रुपए का स्टॉप लास लगाना चाहिए। आज चांदी के लिए उन्होंने 39000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular