Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: सोमवार को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए...

MCX Gold Price: सोमवार को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए गोल्ड, सिल्वर एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today: आज सोने और चांदी के भाव कैसे रहेंगे इस पर एक्सपर्ट एक मत नहीं हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट की राय के मुताबिक सोमवार, 20 अप्रैल 2020 को सोने, चांदी में उतार-चढ़ाव की संभावना है कितना नीचे जानिए।

सोने और चांदी के भाव के लिए पिछला हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला था। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1750 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया। वहीं MCX पर भाव ने 47327 रुपए की नई ऊंचाई बनाई। अमेरिका में कारोबार खुलने की उम्मीद में सोने में तेजी आई थी।

शुक्रवार को सोने में भारी मुनाफावसूली देखी गई और भाव 1700 डॉलर तक आ गया। MCX पर भी भाव गिर गया और सोना 45700 के लेवल के नीचे बंद हुआ। रिजर्व बैंक के एलान के बाद रुपए में नई मजबूती देखने को मिली। इसके कारण भी सोने के भाव में गिरावट आई।

कमोडिटी के एक्सपर्ट मनोज जैन के मुताबिक सोने को इंटरनेशनल मार्केट में 1692 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो रेट नीचे में 1672 डॉलर से 1655 डॉलर तक जा सकता है। अगर भाव 1700 डॉलर के उपर बने रहे तो ही तेजी में 1730 डॉलर से 1750 डॉलर तक जा सकता है।

इसी तरह MCX पर सोने के वायदा भाव को 45440 पर सपोर्ट है। अगर भाव इससे नीचे गया तो 45100 से 44770 तक की गिरावट आ सकती है। अगर भाव 45800 रुपए के ऊपर बने रहे तो ही 46300 से 46800 रुपए तक की मजबूती देखी जा सकती है।

चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई और ये 16.29 डॉलर की ऊंचाई से गिर गया। MCX पर भी भाव शुक्रवार को 44584 की ऊंचाई से गिरकर 42800 रुपए पर सेटल हुआ। जैन के मुताबिक चांदी को 42600 रुपए पर सपोर्ट है।

इसके नीचे गिरने पर भाव 42300 से 41800 तक जा सकता है। अगर आब 42800 रुपए के ऊपर बने रहे तो ही मजबूती आएगी। इसके ऊपर भाव 43300 से 43800 रुपए तक जा सकते हैं। जैन ने कहा कि सोने के भाव में सोमवार को उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 46000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 46250 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 45750 से 45550 रुपए पर आ सकता है।

केडिया ने MCX पर चांदी का मई वायदा 43100 पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 43400 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। केडिया ने कहा कि चांदी का भाव गिरकर 42750-42500 रुपए तक आ सकता है। केडिया के मुताबिक आज डॉलर के मुकाबले रुपया 76.52-76.35 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 45300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 44900 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 46100 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी वायदा 42300 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 41600 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। चांदी ऊपर में 43300 रुपए तक आ सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular