Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: आज सोना सस्ता होगा या महंगा, जानिए एक्सपर्ट की...

MCX Gold Price: आज सोना सस्ता होगा या महंगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Price, चांदी भाव: सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव MCX पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। यहां जानिए आज 17 अप्रैल 2020, शुक्रवार को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा।

सोने और चांदी के रेट घरेलू बाजार में गुरूवार को भी तेज रहे। MCX पर सोने का वायदा भाव अपने उच्चतम स्तर 47327 रुपए पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी 44300 रुपए के स्तर तक गया था।

रुपए में कमजोरी और अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने के आंकड़े आने से सोने के भाव में तेजी को समर्थन मिला। अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते बेरोजगारों की संख्या 52.45 लाख हो गई है। डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण सोने के भाव में कुछ मुनाफा वसूली देखी गई।

रुपए को सहारा देने के लिए रिजर्व बैंक ने 25 हजार करोड़ रुपए के टीएलटीआरओ का एलान किया। कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में आज उतार-चढ़ाव रहेगा।

जैन ने कहा कि MCX सोने का वायदा आज 46770 से 47500 रुपए के बीच रह सकता है। वहीं चांदी के भाव में भी आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इंदौर सराफा में कोरोना का कहर, 2 व्यापारियों ने 15 मिनट के अंतराल में दम तोड़ा

चांदी आज 43700 से 44800 रुपए की रैंज में ट्रेड कर सकती है। दोनों ही धातुओं में कुल मिलाकर ट्रेंड सकारात्मक ही है। जैन ने सलाह दी है कि वीकेंड होने के कारण दोनों धातुओं में शॉर्ट सेलिंग आज नहीं करनी चाहिए।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर जून सोने का वायदा 46800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

इसके लिए 46400 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 47600 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी मई वायदा 43800 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 43200 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। चांदी ऊपर में 44800 रुपए तक आ सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular