Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: सोने और चांदी के रेट में फिर तेजी के...

MCX Gold Price: सोने और चांदी के रेट में फिर तेजी के आसार, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Price: आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price)और चांदी का रेट (Silver Rate) कैसा रहेगा आगे जानिए। MCX पर क्रूड, निकेल और रुपए का भी अपडेट नीचे दिया है। सोने और चांदी के भाव ने एक बार फिर मजबूती दिखाई है।

अभी तक अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर कोई भी सफाई नहीं आई है इस कारण से अमेरिका के शेयर बाजार डाओ जोंस में गिरावट देखी गई। भारत में कमजोर विकास दर के आंकड़ों के कारण एसजीएक्स निफ्टी में 100 प्वाइंट की गिरावट आई।

रुपया भी 72 के लेवल पर पर चल रहा है। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक रुपए में कमजोरी से भारत में सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) को सपोर्ट मिलेगा। जियो पॉलिटिकल टेंशन, हागंकागं के प्रदर्शन का असर सोने और चांदी के भाव पर पड़ेगा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने MCX पर सोने को 38900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39250-39340-39500 रुपए तक आ सकता है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 48300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48000 रुपए के नीचे स्टाप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 49000-49200 रुपए का लेवल छू सकता है।

मंदी में कारोबार बढ़ाने के टिप्स ज्वेलर सूरज चौहान से जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने को 39000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39500 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 48500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 48000 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 49300 रुपए का लेवल छू सकता है।

22 कैरेट सोने का भाव बड़े शहरों में कितना है यहां जानिए

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने का वायदा 39000 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 38800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 39350
रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 48500रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 48200का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 49000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने क्रूड ऑयल 3980 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 4020 का स्टॉप लॉस और 3900 रुपए तक नीचे जाने का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने निकेल को 1230 पर खरीदने की सलाह दी है इसके लिए 1140 का स्टाप लॉस और 1380 का लक्ष्य दिया है।

केडिया ने आज रुपए को डॉलर के मुकाबले 71.85 पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 71.6 का स्टापलॉस और 72.25 का टारगेट दिया है।

इस हफ्ते सोने और चांदी के भाव कितने ऊपर तक जा सकते हैं यहां जानिए

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1525.05 डॉलर और चांदी का भाव 18.41 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार रात को MCX पर सोने का भाव 447 रुपए की तेजी के साथ 39103 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 718 रुपए की की तेजी के साथ 47460 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular