Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी के संकेत,...

MCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी के संकेत, कमोडिटी एक्सपर्ट ने दिया ये टारगेट

MCX Gold Price: सोने और चांदी के भाव में बुधवार को तूफानी तेजी रही। MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 39000 रुपए प्रति 10 के ऊपर बंद हुआ। वहीं MCX पर चांदी का भाव (MCX Silver Price) 46500 रुपए के ऊपर रहने में कामयाब रहा।

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी आई। स्पॉट गोल्ड कॉमेक्स पर 1532 डॉलर के लेवल के पार चला गया। वहीं चांदी का भाव भी 18.50 डॉलर के पार हो गया।

डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने और चांदी की बड़ी तेजी पर रोक लग गया। भारत में कमजोर रुपए के कारण भारत में सोने चांदी को सपोर्ट मिला। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी में कुल मिलाकर तेजी का ही ट्रेंड लग रहा है। उन्होंने गिरावट में खरीद की सलाह दी है।

जैन ने MCX पर सोने को 39000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। जैन के मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39340-39500 रुपए तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी को 46200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। जैन ने चांदी के लिए 45800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 47000 रुपए तक आ सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रह सकती है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39500 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 46400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 46100 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 47100 रुपए का लेवल छू सकता है। बुधवार को हाजिर बाजार में चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई। दिल्ली में तो चांदी का भाव 2 हजार रुपए से ज्यादा तेज हो गया।

22 कैरेट सोने और चांदी का भाव यहां देखिए

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने अक्टूबर को सोने का वायदा 39000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38850 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 39400 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 46400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 46100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46900 रुपए तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39150 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 39050 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 39300 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 46450 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 46650 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 46950 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1543 डॉलर और चांदी का भाव 18.38 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार रात को MCX पर सोने का भाव 142 रुपए की तेजी के साथ 39186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 630 रुपए की तेजी के साथ 46600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular