Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोने का भाव आज का 2019, MCX Gold: सोने का भाव आज...

सोने का भाव आज का 2019, MCX Gold: सोने का भाव आज फिर तेज, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

सोने का भाव आज का 2019, MCX Gold Trading Calls Today: सोने के भाव में फिर से तेजी आना शुरू हो गई है। सोमवार की सुबह सोने के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में 1 फीसदी की तेजी आ गई। वीकेंड पर सऊदी अरब में अरामको की तेल रिफाईनरी पर हमला हुआ था। इसके बाद से सोने, चांदी और क्रूड तीनों में तेजी आ गई।

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से लोग सोने की तरफ भागने लगे। ऐसी खबरें हैं कि अरामको पर ड्रोन से हुए हमले के बाद ईरान से तेल की आधी सप्लाई पर असर पड़ सकता है। आज अधिकतर कमोडिटी एक्सपर्ट सोने, चांदी और क्रूड में तेजी की राय दे रहे हैं।

इस हफ्ते बुधवार को अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक का नतीजा भी आएगा। इसका असर भी सोने और चांदी के भाव पर पड़ेगा। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37650 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37500 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 37900 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए दिसंबर वायदा 46000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45750 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 46600 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX अक्टूबर सोने का वायदा 37600 रुपए पर खरीदने की सलाह द है। इसके लिए उन्होंने 37450 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 37900 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 45750 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 45500 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46200 रुपए तक जा सकता है।

इस पूरे हफ्ते सोने, चांदी के भाव का क्या हाल रहेगा, यहां क्लिक कर जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने को 37500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37300 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 38200 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का वायदा 45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 45300 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 46500 रुपए का लेवल छू सकता है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने के भाव MCX पर 38050 रुपए तक जा सकता है। वहीं चांदी 47500 रुपए तक जा सकती है।

ज्वेलरी सेक्टर में 55 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1506 डॉलर और चांदी का भाव 17.9 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 235 रुपए गिरकर 37515 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1313 रुपए गिरकर 45815 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular